Expert

सर्दि‍यों के लंच बॉक्‍स में ले जाते हैं ये 4 चीजें, तो ब‍िगड़ सकती है आपकी सेहत

Foods to Avoid in Winter: सर्दि‍यों में लंच बॉक्‍स ले जाते हैं, तो कुछ अनहेल्‍दी चीजों को खाने से बचना चाह‍िए। जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दि‍यों के लंच बॉक्‍स में ले जाते हैं ये 4 चीजें, तो ब‍िगड़ सकती है आपकी सेहत


Foods to Avoid in Winter Lunch Box: सर्दि‍यों के मौसम में लोगों की तबीयत अक्‍सर खराब हो जाती है। इसके पीछे छुपा एक कारण है गलत डाइट लेना। ज‍िस तरह मौसम बदलने पर हमें अपने कपड़ों को बदलना पड़ता है, ठीक वैसे ही मौसम बदलने पर खान-पान में भी बदलाव करना जरूरी होता है। लेक‍िन अगर आप मौसम के मुताब‍िक डाइट का सेवन नहीं करेंगे, तो जल्‍दी बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी के मौसम में गलत डाइट लेने के कारण इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है। सर्दि‍यों में जो लोग लंच बॉक्‍स या ट‍िफ‍िन लेकर जाते हैं, उन्‍हें भी यह ध्‍यान रखना चाह‍िए क‍ि सर्दि‍यों में क‍िन चीजों का सेवन करने से बचना चाह‍िए। इस लेख में ऐसी 5 चीजों के बारे में जानेंगे ज‍िन्‍हें व‍िंटर लंच बॉक्‍स में शाम‍िल करने से बचना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।     

foods to avoid in winter

1. ट‍िफ‍िन में फ्राइड फूड्स को शाम‍िल न करें- Avoid Fried Foods in Tiffin 

सर्दि‍यों के द‍िनों में तली हुई चीजें जैसे- पूरी, पराठा, पकौड़ी और अन्‍य ऑयली चीजों का सेवन नहीं करना चाह‍िए। सर्दि‍यों में तला हुआ खाना खाने से अपच की समस्‍या हो सकती है। ऐसी चीजों में हाई-फैट कंटेंट होता है। ऑयली चीजों को पचाने में मुश्‍क‍िल होती है इसल‍िए इन चीजों का सेवन को खाने से बचना चाह‍िए।      

2. डेयरी प्राेडक्‍ट्स को ट‍िफ‍िन में शाम‍िल न करें- Avoid Dairy Products in Tiffin 

डेयरी प्रोडक्‍ट्स सेहत के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। डेयरी प्रोडक्‍ट्स में व‍िटाम‍िन-डी और कैल्‍श‍ियम की भरपूर मात्रा होती है। लेक‍िन सर्दि‍यों के द‍िनों में आपको ट‍िफ‍िन में डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन करने से बचना चाह‍िए। सर्दि‍यों में चीज, म‍िल्‍क और योगर्ट जैसी चीजों का सीम‍ित सेवन करना चाह‍िए। अगर आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्‍या है, तो डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के टिफिन में पैक करें ये 3 हेल्दी फूड, मिलेंगे सभी पोषक तत्व

3. ट‍िफ‍िन में कच्‍ची सब्‍ज‍ियों का सलाद न खाएं- Avoid Raw Vegetables in Tiffin 

आपको सर्दियों के दौरान कच्‍ची सब्‍ज‍ियों वाला सलाद, ट‍िफ‍िन में शाम‍िल नहीं करना चाह‍िए। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि सर्दि‍यों में कच्‍ची सब्‍ज‍ियों को डाइजेस्‍ट करना मुश्‍क‍िल होता है। सर्दि‍यों में शरीर को गर्म रखने के ल‍िए ज्‍यादा एनर्जी की जरूरत होती है। लेक‍िन अगर आप कच्‍ची सब्‍ज‍ियां खाएंगे, तो शरीर की एनर्जी डाइजेशन में ज्‍यादा लगेगी।       

4. ट‍िफ‍िन में मीठी चीजों का सेवन न करें- Avoid Sweet Items in Tiffin 

सर्दि‍यों के द‍िनों में मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाह‍िए। मीठी चीजों में र‍िफाइंड शुगर होती है। सर्दि‍यों में लोग गाजर का हलवा और अन्‍य मीठी चीजों को खाना पसंद करते हैं। लेक‍िन इन चीजों का सेवन करने से व‍िंटर्स में वजन तेजी से बढ़ता है इसल‍िए इनका सेवन करने से बचना चाह‍िए।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।                

Read Next

सर्दियों में काली किशमिश खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version