Intermittent Fasting In Winter: इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप एक निश्चित समय में ही खाना खाते हैं। इसके अलावा दिन में कुछ घंटों के लिए फास्ट करना होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से मोटापा, हार्ट की बीमारियां, टाइप 2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का खतरा कम होता है। बैलेंस्ड और पोषक तत्वों से भरपूर खाने को 21 दिन इंटरमिटेंट फास्टिंग के रूप में कोई भी फॉलो कर सकता है। लेकिन कुछ लोगों को यह लगता है कि सर्दियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करना चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे कि क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग का संबंध मौसम से है या इसे कभी भी किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
क्या सर्दियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग करना सेहतमंद है?- Is Intermittent Fasting Good In Winters
डाइटीशियन सना गिल ने बताया कि आप सर्दियों के दिनों में इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग को साल के किसी भी समय किया जा सकता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग एक तरह की डाइट है। इसका संबंध मौसम से नहीं है। इंटरमिटेंट फास्टिंग का संबंध लक्ष्य, दो मील्स के बीच सही गैप और हेल्दी डाइट से है। इंटरमिटेंट फास्टिंग इस पर फोकस करता है कि आपकी ईटिंग और फास्टिंग विंडो क्या है।
टॉप स्टोरीज़
सर्दियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग करने की चुनौतियां- Challenges of Doing Intermittent Fasting Good In Winters
- ठंड के दिनों में आपको ज्यादा गर्म और तीखा खाने का मन कर सकता है। लेकिन अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो आपको ध्यान रखना होगा कि आपके शरीर के लिए कौन से पोषक तत्वों का सेवन जरूरी है। ऐसे में आपको हेल्दी खाना होगा जिससे शरीर को गर्म रखा जा सके और एनर्जी भी मिले।
- सर्दियों में लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं। लेकिन अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो कर रहे हैं, तो आपको ईटिंग विंडो और फास्टिंग विंडो दोनों को फॉलो करते समय शरीर को हाइड्रेट रखना है। सर्दियों में आप पानी, हर्बल टी या अन्य गर्म ड्रिंक्स जैसे सूप का सेवन कर सकते हैं।
- सर्दियों के दिनों में कुछ लोगों को शरीर में कम एनर्जी महसूस होती है। ठंड के कारण उन्हें कुछ भी करने का मन नहीं करता, लेकिन अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो अपने शेड्यूल के मुताबिक ही मील्स और फास्टिंग प्लान करें।
- जैसे ही सर्दियों के मौसम की शुरुआत होती है, वैसे ही कई त्यौहार साथ आ जाते हैं- जैसे दीपावली, करवाचौथ, मकर संक्रान्ति, छठ पूजा, भाई दूज और दशहरा आदि।
हालांकि यह केवल छोटी चुनौतियां हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर सकते हैं। अगर आपने इंटरमिटेंट फास्टिंग करने का विचार किया है, तो आपको अपने लक्ष्य के मुताबिक डाइट को फॉलो करना चाहिए और हेल्दी चीजों को खाना चाहिए।
इंटरमिटेंट फास्टिंग को कैसे फॉलो करें?- How to Follow Intermittent Fasting
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक फूड प्लानिंग है जो रेगुलर टाइम पर फास्ट और खाने के बीच स्विच करती है। इस तरह आप भी इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं-
- 16/8 फास्टिंग: इसमें दिन में 8 घंटे की खाने की अवधि होती है और फिर 16 घंटे आपको व्रत करना होता है।
- 5:2 फास्टिंग: इसमें आपको हफ्ते में 5 दिन आम आहार लेना होता है, जबकि बाकी 2 दिनों में कम कैलोरी वाला भोजन खाना होता है।
- 1 से 2 दिन वाली फास्टिंग: इसमें व्यक्ति 1 से 2 दिनों के लिए पूरी तरह से व्रत करता है और बाकी दिनों में सामान्य आहार लेता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।