How To Consume Flax Seeds: सेहत के लिए अलसी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इनमें प्रोटीन होने के साथ हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इनमें फाइबर भी अधिक पाया जाता है, जिससे इसके सेवन से पाचन स्वस्थ रहता है। इसे कई व्यंजनों जैसे कि लड्डू, हलवा, पंजीरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसे सबूत इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग अलसी को पीसकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए। अलसी के सेवन का सही तरीका बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्सपर्ट ने अलसी के फायदों की भी जानकारी दी है। तो आइए इस लेख में जानें अलसी के सेवन का सही तरीका।
एक्सपर्ट से जानें अलसी के सेवन करने का सही तरीका- Right Way To Consume Flax Seeds
एक्सपर्ट के मुताबिक अलसी को पीसकर इसे पाउडर की तरह खाना ही सही तरीका है। क्योंकि अलसी के बीज की परत घुलनशील नहीं होती है। जब हम इन्हें साबुत खाते है तो यह ठीक से पच नहीं पाते हैं। इससे पाचन क्रिया पर भी असर पड़ सकता है। इसके बीजों को भूनकर पीसना अलसी खाने का बेहतरीन तरीका है।
इसे भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अलसी का तेल, मिलेंगे जबरदस्त लाभ
टॉप स्टोरीज़
अलसी के सेवन करने के तरीके- How To Consume Flax Seeds
अलसी के बनाएं मिठाई
अलसी की तासीर गर्म होती है, तो सर्दियों में इसे मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अलसी के पाउडर को आप लड्डू, बर्फी, हलवा या पंजीरी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ओटमील में मिलाएं
ओटमील तैयार करते हुए आप एक चम्मच अलसी का पाउडर उसमें मिला सकते हैं। इससे आपके नाश्ते का स्वाद और पोषक तत्व दोनों बढ़ेंगे।
इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
अलसी की रोटी
आटा गूथते समय आप 1 चम्मच अलसी उसमें मिला सकते हैं। इससे रोटी के पोषक तत्व और भी बढ़ जाएंगे। साथ ही आपको हेल्दी रोटी खाने के लिए मिलेगी।
स्मूदी में मिलाएं
अगर आपको स्मूदी पसंद है, तो आप इसमें एक चम्मच अलसी का पाउडर मिला सकते हैं। इससे स्मूदी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। साथ ही इसे पचाना भी आसान होगा।
दही और रायता में मिलाएं
अलसी को आप दही या रायते में मिलाकर ले सकते हैं। दही की तासीर ठंडी होती है, जिससे अलसी शरीर को नुकसान नहीं करेगी। इसे आप मसाले या इंग्रेडिएंट के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सब्जी में मिलाएं
अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आप इसे सब्जी में डालकर भी खा सकते है। अलसी के पाउडर को आप भूनी या उबली हुई सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं।
इस तरह से आप अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसका पाउडर बनाकर 6 दिन से ज्यादा इस्तेमाल न करें। अलसी की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
View this post on Instagram