Roasted Flax Seeds: भुनी अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें खाने के 4 तरीके

Ways To Include Roasted Flaxseeds In Your Diet: भुनी अलसी के सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ कई परेशानियां भी दूर होती हैं।

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Jan 29, 2023 15:00 IST
Roasted Flax Seeds: भुनी अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें खाने के 4 तरीके

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ways To Include Roasted Flaxseeds In Your Diet: अक्सर लोग अलसी का सेवन करते है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक आदि पाए जाते हैं। लेकिन कई बार उसके गलत तरीके से खाने से शरीर को सही फायदा नहीं मिल पाता है। कई लोग अलसी को ऐसे ही कच्चा खा लेते है। लेकिन आपको बता दें, अलसी का अधिकतम फायदा लेने के लिए इसको रोस्ट या भुन कर खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भुनी अलसी को डाइट में किस तरह शामिल करें। आज हम आपको इस आर्टिकल में अलसी के फायदों के साथ भुनी अलसी को कैसे डाइट में शामिल करना है। इसके तरीके के बारे में भी बताने वाले है। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

अलसी के लड्डू

अलसी के लड्डू शरीर के लिए बहुत फायदेमद होते हैं। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन और फाइबर शरीर को मजबूत करके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके लड्डू बनाने के लिए आटे और अलसी को हल्का रोस्ट कर लें। फिर ड्राई फ्रूट मिलाकर इसका लड्डू तैयार करें। ये लड्डू खाने से शरीर मजबूत होगा।

हलवा

अलसी के बीजों को शामिल करने के लिए सूजी और गाजर के हलवे में भी इसे शामिल किया जा सकता है। अलसी को भुन कर इसमें डाल कर खाने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और इसका कच्चापन भी खत्म होता है। आप इसे ऊपर से डालकर खा सकते हैं या फिर बनते समय इसे डालकर खाया जा सकता है।

flaxseeds

सलाद

सलाद सेहत के लिए खजाना होती है। सलाद में भुनी अलसी को डालकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और सलाद खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसा करने से शरीर को पोषण मिलने के साथ कब्ज और एसिडिटी की परेशानी भी आसानी से दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- नारियल का दूध पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

स्मूदी

फलों की स्मूदी में भुनी अलसी का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए जब स्मूदी तैयार हो जाएं, तो भुनी अलसी को स्मूदी को ऊपर डालकर इसे सर्व करें। ऐसा करने से स्मूदी का स्वाद बढ़ जाएगा और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलेगी।

भुनी अलसी खाने के फायदे

  • भुनी हुई अलसी में प्रोटीन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। जब आप इसका सेवन करते है, तो शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
  • अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो ऐसे में भुनी अलसी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है।
  • भुनी अलसी के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलेगी क्योंकि अलसी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को लंबा समय तक भर कर रखने में मदद करेगा।
  • अगर आपको कब्ज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो डाइट में भुनी अलसी को अवश्य शामिल करें। भुनी अलसी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से कब्ज और अपच की परेशानी आसानी से दूर होती है
  • अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो डाइट में भुनी अलसी को मिलाकर पीने से नींद बेहतर होती है और नींद न आने की समस्या भी आसानी से दूर होती है।

भुनी अलसी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Disclaimer