Doctor Verified

भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें तरीका


अलसी के बीज की एक सर्विंग प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करती है। यह कुछ कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है, आपको मध्यम वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम कर सकता है। इसके अलावा, अलसी के बीजों में कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वैसे तो अक्सर लोग अलसी के बीजों को सीधे तौर पर खा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो अलसी के बीजों को भूनकर भी खा सकते हैं। रोजाना भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर खाने के फायदे (Alsi ke Beejo ka Powder Khane ke Fayde)-

भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर खाने के फायदे | Benefits of Eating Roasted Flax Seeds Powder in Hindi

1. कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करे

भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। अगर आप नियमित रूप से अलसी की बीजों का पाउडर खाएंगे, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल रोगी हैं, तो अपनी डाइट में भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर जरूर शामिल करें।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए भी आप अलसी के बीजों का पाउडर ले सकते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भुने हुए अलसी के बीजों के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीज हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- अलसी पाउडर को पानी में उबालकर खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 6 परेशानियां

3. पाचन के लिए फायदेमंद

अलसी के बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप भुने हुए अलसी के बीजों के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीजों में फाइबर होता है, जो गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आप गुनगुने पानी के साथ भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर ले सकते हैं।

diabetes

4. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आपका भी ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर जरूर लेना चाहिए। अलसी के बीजों का पाउडर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो रक्त में शर्करा के अवशोषण को धीमा करता है। इससे रक्त शर्करा का स्तर कम होता है और डायबिटीज रोगियों को कई लक्षणों से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढे़ं- रात को दूध में मिलाकर खाएं अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

5. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। अगर आप भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर लेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहेगी। यह हृदय रोग से जुड़े लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। अलसी के बीजों का पाउडर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए फायेदमंद होता है।
हालांकि, अलसी के बीजों की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए आपको इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।

Read Next

एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें डाइट टिप्स

Disclaimer