Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

रात को दूध में मिलाकर खाएं अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

Flax Seeds and Pumpkin Seeds Powder: अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर का सेवन करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। जानें, अलसी और कद्दू के बीज का पाउडर खाने के फायदे-  

Flax Seeds and Pumpkin Seeds Powder with Milk Benefits in Hindi: हम सभी हेल्दी रहने के लिए कई चीजों का सेवन करते हैं। इनमें अलसी और कद्दू के बीज भी शामिल हैं। अधिकतर लोग अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन अकसर ही करते हैं। अगर आप अलसी और कद्दू के बीज नहीं खाते हैं, तो आप इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अलसी के बीजों में कार्ब्स, प्रोटीन, पानी, फाइबर और हेल्दी फैट पाया जाता है। वहीं, कद्दू के बीजों में भी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। कद्दू के बीजों मे पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप भी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, तो अलसी और कद्दू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं अलसी और कद्दू के बीज खाने के फायदे क्या हैं? या फिर अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करना चाहिए? (Flax Seeds and Pumpkin Seeds Powder with Milk Benefits)

अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर खाने के फायदे- Flax Seeds and Pumpkin Seeds Powder with Milk Benefits

1. पेट की समस्याएं दूर करे

आजकल अधिकतर लोग पेट की समस्याओं से परेशान हैं। कोई कब्ज से तो, कोई गैस या अपच का सामना कर रहा है। लेकिन कब्ज, गैस और अपच की समस्या धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बनने लगती है। अगर आपको भी पेट की समस्या रहती है, तो आप अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 

2. मांसपेशियों को मजबूत बनाए

अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन करने से मांसपेशियों का विकास भी तेजी से होता है। अगर आपको अकसर ही मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो आप अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अलसी और कद्दू के बीजों में मौजूद पोषक तत्व मसल्स को मजबूत बनाते हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप अलसी और कद्दू के बीजो को दूध में मिलाकर ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Flax Seeds Benefits: अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

3. वजन कम करे

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भी अलसी और कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना रात को सोते समय अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, अलसी और कद्दू के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और फैट को बर्न कर सकता है।

Flax Seeds and Pumpkin Seeds for skin

4. स्किन के लिए फायदेमंद

अलसी और कद्दू के बीज स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। रोजाना रात को अलसी और कद्दू के बीज खाने से आपको निखरी हुई त्वचा मिल सकती है। अलसी और कद्दू के बीजों में मौजूद पोषक तत्व स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, अलसी और कद्दू के बीज खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। साथ ही स्किन की रंगत में भी सुधार होता है।

5. फर्टिलिटी बढ़ाए

महिला हो या पुरुष, हर कोई अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको अपनी फर्टिलिटी बढ़ानी है, तो आप रोजाना रात को सोते समय अलसी और कद्दू के बीजों को खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे ये 6 फायदे

अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करें?- How to Eat Flax Seeds and Pumpkin Seeds Powder

आप अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप अलसी और कद्दू के बीजों का अलग-अलग पाउडर बना लें। अब इन दोनों को एक साथ मिक्स कर लें। एक गिलास दूध गर्म करें। इसमें थोड़ा अलसी का पाउडर और कद्दू के बीजों का पाउडर मिक्स करें। अब आप रात को सोते समय अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर वाला दूध पी सकते हैं। 

Dudh ke Sath Alsi aur Kaddu ke Beej Khane ke Fayde: अलसी और कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप अपनी डाइट में इन दोनों को जरूर शामिल करें। अलसी और कद्दू के बीज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, फर्टिलिटी में सुधार होता है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

Read Next

रोज पिएं करेला, खीरा और टमाटर का जूस, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2022 18:50 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content