गलत तरीके से खाने पर जहरीले साबित हो सकते हैं ये 5 फूड्स, जानें इनके नुकसान

Foods That Can Be Toxic: ये 5 टॉक्सिक फूड्स शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गलत तरीके से खाने पर जहरीले साबित हो सकते हैं ये 5 फूड्स, जानें इनके नुकसान


Foods That Can Be Toxic: हेल्दी रहने के लिए हम कई तरह के फूड्स का सेवन करते हैं। ये फूड्स शरीर को मजबूत करने के साथ पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखते है। लेकिन आप क्या जानते हैं कि रोजमर्रा में खाएं जाने वाले कई फूड्स शरीर के लिए नुकसानदायक होने के साथ उनमें टॉक्सिक भी हो सकते हैं। ये फूड्स शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार भूल में इन चीजों का सेवन कर लेते है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते है। इन फूड्स में  विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। जिनसे शरीर को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

सेब के बीज

सेब के बीज शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला तत्व साइनाइड शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बीज खाने से चक्कर आना, पेट में दर्द, सिरदर्द और लो ब्लड शुगर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सेब के बीज खाने से बचें।

हरे आलू

हरे आलू शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। क्योंकि इसमें सोलनिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होता हैं। इनको खाने से पेट खराब, मितली, सिरदर्द और दस्त आदि की समस्याएं बढ़ सकती हैं।  

potato

कड़वे बादाम

कड़वे बादाम खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। कड़वे बादाम में एमिगडलिन नाम का केमिकल पाया जाता, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। कड़वा बादाम खाने से पेट दर्द, उल्टी और पेट खराब जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बादाम खाने से पहले इसको चख कर अवश्य देखें।

इसे भी पढ़ें- बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक, डायटीशियन से जानें रेसिपी

मशरूम

मशरूम शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं जंगली मशरूम शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है। जिससे शरीर को नुकसान को हो सकता है। कई बार जंगली एरिया में उगने के कारण इसमें माइकोटॉक्सिन पाए जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते है।

जायफल

जायफल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है जायफल का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला तत्व मिरिस्टिका शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसके सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी और पेट खराब जैसे आदि लक्षण हो सकते हैं।

ये सभी फूड्स शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में इन फूड्स को खाने से बचें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सोयाबीन का आटा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version