हरे और अंकुरित आलू खाने से हो सकती है फूड प्‍वाइजनिंग, इस तरह आलू को अंकुरित होने से रोकें

अंकुरित आलू के सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं क्यों?

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Nov 20, 2020 18:03 IST
हरे और अंकुरित आलू खाने से हो सकती है फूड प्‍वाइजनिंग, इस तरह आलू को अंकुरित होने से रोकें

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

भारतीय किचन में आलू का इस्तेमाल अधिकतर सब्जियों में किया जाता है। आलू बहुत ही टेस्टी और हेल्दी सब्जी है। लेकिन गलत तरीके से इसका सेवन हमारे लिए नुकसानदायी भी हो सकता है। किचन में रखे कुछ आलू अपने आप अंकुरित होने लगते हैं। हम इस बात को अनदेखा करके उसी आलू की सब्जी तैयार कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अंकुरित आलू के सेवन से फूड प्‍वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं अंकुरित आलू खाने से क्यों होता है शरीर को नुकसान?

अंकु‍रित आलू से क्यों होता है नुकसान

किसी भी चीज का अंकुरित होने का मतलब यह है कि वह रासायनिक प्रक्रिया से गुजर रही है। ऐसे अंकुरित हो रही सब्जियों का सेवन सही नहीं होता है। खासतौर पर आलू का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अंकुरित होने की प्रक्रिया में यह कार्बोहाइड्रेट स्टार्ट के रूप में बदलने लगते हैं, जिसकी वजह से वो नरम होने लगते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान सोलानिन और अलफा-कैकोनिन नामक दो एल्कलॉइड उत्पन्न होता है। सैलोनिन हमारे शरीर के लिए विषाक्‍त माना जाता है। ऐसे में अंकुरित आलू का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायी हो सकता है। हालांकि, आप अंकुरित वाले हिस्से को हटाकर आलू का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - उंगली को हिलाने में हो रही है परेशानी? कहीं आप तो नहीं फिंगर डिस्लोकेशन के शिकार

हरा आलू भी हो सकता है नुकसानदायी 

अंकुरित आलू के साथ-साथ हरे रंग का आलू भी  हमें नहीं खाना चाहिए। अगर आलू का आधा हिस्सा हरा है, तो आप हरे वाले हिस्से को हटाकर आलू का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किचन में काफी समय से आलू रखा है और उसमें झुर्रियां सी दिखने लगी हैं, तो उसे फेंकना ही आपके लिए बेहतर है। इस तरह के आलू खाने से भी आपके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।  

आलू को अंकुरित होने से रोकने के आसान टिप्स

  • कभी भी घर में रखे पुराने आलू का इस्तेमाल ना करें। 
  • आलू को हमेशा अंधेरे और ठंडी वाली जगह पर रखें। 
  • आलू को नमी वाले स्थान से बचाकर रखें। हमेशा आलू को सुखाकर रखें।
  • अगर आपके पास पेपर बैग या सूती बैग का कपड़ा है, तो उसमें बांधकर आलू रखें।
  • गर्म स्थान पर आलू रखने से आलू अंकुरित होने लगते हैं। इसलिए इसे हमेशा ठंडे और हवादार स्थान पर रखें। 
  • फलों और अन्य सब्जियों वाले स्थान पर कभी भी आलू को ना रखें। 
  • इसके अलावा आलू और प्याज को भी कभी भी एक साथ ना रखें। 
  • फ्रिज में आलू ना रखें, इससे आलू में स्टार्च जमा हो सकता है, जो शुगर में बदल सकता है। स्टार्च से बना शुगर सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है।
  • सूरज की रोशनी से आलू को बचाकर रखें। क्योंकि इससे आपके आलू अंकुरित हो सकते हैं। 

इस सभी उपायों से आप अपने किचन में रखे आलू को अंकुरित होने से बचा सकते हैं। 

 

Read More Articles on Miscellaneous in Hindi

Disclaimer