मैं अब तक किसी भी ऐसी महिला से नहीं मिली हूं, जिसने कभी न कभी लिपस्टिक न लगाई हो। लिपस्टिक, महिलाओं के सौंदर्य का अहम हिस्सा है। मेकअप में चाहे कोई और प्रोडक्ट हो या न हो, एक लिपस्टिक, तो जरूर शामिल होती हैं। कई महिलाओं के लिए यह कॉन्फिडेंस का प्रतीक भी है। ऐसी महिलाएं मानती हैं कि लिपस्टिक लगाकर उन्हें ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस होता है और उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। अगर मैं आपसे कहूं कि इन लिपस्टिक में जहर होता है, जो हमारे स्वास्थ्य को खराब कर सकता है, तो क्या आप तब भी इनका इस्तेमाल जारी रखेंगे? जी हां, बाजार में कई लिपस्टिक ऐसी भी हैं, जो जहर से कम नहीं है। इन्हें होंठों पर लगाकर न सिर्फ त्वचा बल्कि स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। लिपस्टिक में पाए जाने वाले कई ऐसे केमिकल्स, आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि लिपस्टिक में मौजूद किन इंग्रीडिएंट्स से आपको सावधान रहना चाहिए और उनके संपर्क में आने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ गोमती नगर स्थित डॉ देवेश मिश्रा क्लीनिक के वरिष्ठ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा से बात की।
1. मिथाइल पैराबेन- Methyl Paraben
मिथाइल पैराबेन एक तरह का प्रिजर्वेटिव है जो लिपस्टिक में पाया जाता है। अगर आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बिगड़ सकता है और हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है। मिथाइल पैराबेन आमतौर पर लोशन, क्रीम या फाउंडेशन में पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है लिपस्टिक? एक्सपर्ट से जानें
2. बिस्फेनॉल ए- Bisphenol A or BPA
बीपीए (Bisphenol A) एक औद्योगिक रसायन है, यह लिपस्टिक में पाया जाता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल, हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है जिससे अनियमित पीरियड्स, थायराइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह केमिकल पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। शिशु और बच्चों में यह विकास और दिमाग पर भी बुरा असर डाल सकता है।
3. प्रोपाइल पैराबेन- Propyl Paraben
प्रोपाइल पैराबेन को कॉस्मेटिक और फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स में शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए डाला जाता है। इसे अक्सर परफ्यूम, लिपस्टिक, शैंपू और लोशन में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल, प्रजनन स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।
4. क्रोमियम, कैडमियम, लेड- Chromium, Cadmium, Lead
- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, लिपस्टिक में लेड, कैडमियम और क्रोमियम की मात्रा मान्य सीमाओं से ज्यादा होने और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
- क्रोमियम लिपस्टिक में शाइन लाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह एलर्जी, त्वचा में जलन और लंबे समय में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
- कैडमियम एक भारी धातु है, जिसका इस्तेमाल चमकीले रंग के लिए किया जाता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है।
- लिपस्टिक के रंग को गहरा और टिकाऊ बनाने के लिए लेड का इस्तेमाल होता है। यह धीरे-धीरे शरीर में जमा होकर नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है और हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है।
5. आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस- Artificial Fragrance
लिपस्टिक में खुशबू के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स एलर्जी, सिरदर्द और हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। ये अक्सर कई जहरीले पदार्थों का मिश्रण होते हैं। इसलिए खुशबू वाली लिपस्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स के दुष्प्रभाव से कैसे बचें?- How To Prevent Side Effects Caused By Chemicals In Lipstick
- इंग्रीडिएंट लिस्ट पढ़ें। पैराबेन (Paraben), लेड (Lead), कैडमियम (Cadmium), क्रोमियम (Chromium), बीपीए और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस से बचें।
- 'BPA-Free' लेबल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- 'Paraben-Free' लेबल वाले प्रोडक्ट ही खरीदें।
- नई लिपस्टिक को होंठों पर लगाने से पहले हाथ की त्वचा पर टेस्ट करें।
- मान्यता प्राप्त संस्था की मुहर देखकर प्रोडक्ट खरीदें।
निष्कर्ष:
लिपस्टिक में मौजूद जैसे केमिकल्स, हार्मोनल हेल्थ, प्रजनन स्वास्थ्य समस्याएं और अन्य बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए लेबल पढ़कर, समझदारी के साथ ही स्किन प्रोडक्ट्स का चयन करना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
मेकअप करने से क्या नुकसान होता है?
अगर आप बार-बार मेकअप करते हैं, तो पिंपल्स, एलर्जी, स्किन ड्राईनेस, समय से पहले झुर्रियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेकअप से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे स्किन संबंधित समस्याएं होती हैं।क्या लिपस्टिक रोजाना इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
अगर लिपस्टिक पैराबेन-फ्री, लेड-फ्री और डर्मालाजिकली टेस्टेड है तो लिपस्टिक सुरक्षित है। लेकिन रात को सोने से पहले लिपस्टिक हटा दें और इसे रोज लगाने से बचें।कैसे पता चलेगा कि लिपस्टिक सुरक्षित है या नहीं?
इंग्रीडिएंट लिस्ट पर गौर करें और पैराबेन-फ्री, लेड-फ्री लेबल देखें। सर्टिफाइड ब्रांड चुनें, एक्सपायरी डेट चेक करें और नए प्रोडक्ट का पैच टेस्ट जरूर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version