Reasons Women Have Thick Thighs in Hindi: अक्सर आप अपने आस-पास या घर की महिलाओं में देखते होंगे कि उनकी जांघें पुरुषों की तुलना में थोड़ी ज्यादा मोटी और चौड़ी होती है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि यह सभी महिलाओं में हो। लेकिन, ज्यादातर महिलाओं में यह स्थिति होती है। इसके पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार माने जाते हैं जैसे कुछ मामलों में यह हार्मोन्स में गड़बड़ी या बदलाव की वजह से हो सकता है। वहीं, कई बार अनुवांशिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा है? अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से आज हम इसके पीछे के कारणों के बारे में जानेंगे। आइये फिटनेस कोच प्रियांक मेहता से जानते हैं इसके बारे में।
महिलाओं की जांघें मोटी क्यों होती हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाओं की जांघें पुरुषों की तुलना में ज्यादा मोटी होने के पीछे फैट डिस्ट्रिब्यूशन जिम्मेदार होता है। महिलाओं में गाइनॉइड फैट डिस्ट्रिब्यूशन पैटर्न होता है। दरअसल, महिलाओं की शरीर में जब एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन ज्यादा होता है तो इससे गाइनॉइड फैट पैटर्न होता है, जो जांघों और पेट के आस-पास जाकर जम जाता है। कुछ महिलाओं की जांघें इसलिए पतली या सामान्य होती हैं क्योंकि वह अनुवांशिक होती हैं या वे फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं।
View this post on Instagram
क्या एस्ट्रोजन कम करने से जांघें पतली होती हैं?
दरअसल, एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं की शारीरिक ग्रोथ के लिए काफी जरूरी होता है। तो इसे कम नहीं किया जा सकता है। यह हार्मोन शरीर में बनता है, जिससे महिलाओं के ब्रेस्ट, रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स और हिप्स आदि का विकास होता है। अगर आपकी जांघों या पेट के आस-पास के हिस्से में सामान्य से ज्यादा फैट है तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें। इससे मेटाबॉलिक समस्याएं और इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है। इसलिए पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जांघें थोड़ी ज्यादा चौड़ी और मोटी होती हैं। इसे मेनटेन रखने के लिए आपको अच्छी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहिए।