Doctor Verified

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों चाहिए होती है ज्यादा नींद? डॉक्टर से जानें वजह

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा नींद लेने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं को ज्यादा नींद क्यों लेनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों चाहिए होती है ज्यादा नींद? डॉक्टर से जानें वजह


इंसान के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। महिलाएं हो या पुरुष नींद दोनों के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा नींद लेनी चाहिए। अब आपके मन में सवाल आया होगा कि नींद दोनों के लिए जरूरी है। ऐसे में कौन कितने घंटे सो रहा है, इससे क्या फर्क पड़ता है? इस सवाल का जवाब है कि महिलाओं और पुरुषों की शारीरिक बनावट में अंतर होता है और इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि महिलाएं घर के अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा काम करती हैं। ऐसे में थोड़ी ज्यादा नींद लेना शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। इस बारे में होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने महिलाओं को ज्यादा सोने से होने वाले लाभों के बारे में बताया है।

महिलाओं को क्यों ज्यादा सोना चाहिए?

आमतौर पर नींद की कमी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। जैसा हमने आपको बताया कि महिलाएं ज्यादा काम करती हैं। इस वजह से उन्हें ज्यादा आराम करना चाहिए। साथ ही, ज्यादा सोने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण महीने भर होने वाले हार्मोनल बदलावों को भी माना जाता है। इस दौरान महिलाओं को फिजिकल और इमोशनल उतार-चढ़ाव को बैलेंस करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है। यही वजह है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा सोना चाहिए। आइए अब इससे शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- अच्छी नींद लेनी है तो सर्दियों में इस्तेमाल करें भारी कंबल, स्टडी से समझें

ज्यादा सोने से महिलाओं को कई फायदे होते हैं

  •  अगर महिलाएं 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेती हैं, तो इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।
  •  अच्छी नींद आती है, तो टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे का खतरा कम हो सकता है।
  •  नींद पूरी होने से हार्ट हेल्थ को भी फायदा होता है। इससे दिल हेल्दी रहता है और आप खुद को कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं।
  •  अच्छी नींद लेने से फोकस बेहतर होता है और याददाश्त में भी सुधार होता है।

अच्छी नींद के लिए ये टिप्स फॉलो करें

स्लीप शेड्यूल बनाएं

अगर आप अच्छी नींद लेना चाहती हैं, तो आपको स्लीप शेड्यूल बनाने की जरूरत है। इससे आप रोजाना सही समय पर सोने जाएंगे और अगले दिन सही समय पर आपकी नींद खुल भी जाएगी। आपको रोजाना इस शेड्यूल को फॉलो करना होगा।

स्क्रीन टाइम कम करें

अगर आप सोने से पहले फोन चलाती हैं, तो आपको सुकून की नींद नहीं आएगी। ऐसे में आपको सोने से कम से कम 30 मिनट पहले फोन या टीवी को बंद कर देना चाहिए।
इससे आप स्ट्रेस फ्री नींद ले पाएंगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

डिनर पर ध्यान देना है जरूरी

आपको डिनर लाइट ही करना चाहिए। इसके साथ ही, रात में जंक, प्रोसेस्ड और मसालेदार खाना खाने से बचें। यह सेहत के लिए नुकसानदायक होने के साथ नींद न आने की वजह भी बन सकते हैं। आप रात में बादाम, केला और कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकती हैं।

न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है कारण

बता दें कि शरीर में अगर मैग्नीशियम और विटामिन-डी का स्तर कम होता है, तो नींद की गुणवत्ता पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सर्दि‍यों में मसल्‍स की ग्रोथ के ल‍िए प्रोटीन के साथ डाइट में शाम‍िल करें ये 5 फल, डाइट‍िश‍ियन से जानें फायदे

नींद न आने के पीछे हमारी ही रोजमर्रा की गलत आदतें वजह होती हैं। ऐसे में आपको लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल करना चाहिए। इससे नींद की क्वालिटी में सुधार होगा। साथ ही, आप खुद को भविष्य में होने वाली कई समस्याओं से भी बचा सकते हैं।

Read Next

New Year Resolution: नए साल में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर लें ये 5 संकल्प, सेहत पर दिखेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version