सर्दियों की रात काफी लंबी होती हैं। ऐसे में कई लोगों को लंबे समय तक बिस्तर पर लेटना मुश्किल होता है। जबकि, कई लोगो को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के दौरान व्यक्ति को सुस्ती और आलस बना रहता है। इस दौरान पर्याप्त नींद लेना और एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे जीवन में नींद एक अहम भूमिका निभाती है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। हाल ही में एक अध्ययन से पता चला है कि भारी कंबल (Heavy Blanket) का उपयोग नींद की क्वालिटी में सुधार कर सकता है और इससे कई फायदे हो सकते हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
सर्दियों में ज्यादातर लोगों को नींद से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, सर्दियों में लोगों को आलस की समस्या बनी रहती है। वहीं, कई लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस विषय पर ऑस्ट्रेलिया के फ़्लिंडर्स विश्वविद्यालय में एक रिसर्च की गई। इस रिसर्च में पता चला कि हल्के कंबल लेने वाले लोगों की नींद बार-बार खुलती है। इसके साथ ही उनको चिड़चिड़ापन बना रहता है। इस रिसर्च के लीड डॉ. डॉसन कहते हैं कि भारी कबंल लेने वाले लोगों को अन्य के मुकाबले नींद की क्वालिटी में सुधार देखा गया। नींद की क्वालिटी में सुधार से लोगों को सर्दियों में किसी तरह की दवा का सहार नहीं लेना पड़ता है। साथ ही, पर्याप्त नींद लेने से ऐसे लोगों का मूड भी पहले के मुकाबले ज्यादा ठीक रहने लगा। यह रिसर्च व्यस्कों पर की गई थी। बच्चों और बुजुर्गों में इसके प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
भारी कंबल का प्रभाव कैसे काम करता है?
भारी कंबल से शरीर पर एक विशेष दबाव डालता है। इसको दबाव थेरेपी के नाम से जाना जाता है। इस में ब्रेन में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का लेवल बढ़ता है, जो नींद को प्रेरित करने वाले हार्मोन हैं। इसके अलावा, शरीर शांत होता है और साथ ही ऑक्सीटोसिन का स्तर बेहतर होता है। इससे आरामदायक और स्ट्रेस फ्री नींद में मदद मिलती है।
नींद में सुधार के लिए क्या उपाय अपनाएं?
- रोजाना की लाइफ में नींद में सुधार के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
- एक्सरसाइज करने से शरीर की कार्यप्रणाली बेहतर होती है।
- रात में ज्यादा कपड़े न पहनकर सोएं।
- रात के समय भारी खाना न खाएं।
- बेडरुम की लाइट डिम रखें, साथ ही, बिस्तर को साफ सुथरा रखें।
इसे भी पढ़ें: नींद में सुधार के लिए इस तरह से करें मेडिटेशन, मिलेगा फायदा
सर्दियों में नींद से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप भारी कंबल के अलावा अन्य उपायों को भी अपना सकते हैं। यदि, स्ट्रेस की वजह से नींद नहीं आ रही है तो ऐसे में सोने से पहले कुछ मिनट के लिए ब्रीदिंग योग कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को नींद से जुड़ी समस्या होती है वह इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। ऐसे में उन्हें तुरंंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।