Expert

नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, मिलेगा फायदा

नींद की कमी के कारण अक्सर लोगों को अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। यहां जानिए, कौन सा योग करने से अच्छी नींद आती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, मिलेगा फायदा

वर्तमान समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। आज की जेनरेशन के लोगों को रात में देर तक जागना और सुबह देर से उठना ज्यादा पसंद होता है, जिसके कारण बॉडी क्लॉक बिगड़ने लगती है। जब व्यक्ति रात में समय से नहीं सोते हैं और अगली सुबह बिना नींद पूरी किए घंटों ऑफिस में बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हैं तो इसके कारण तनाव और थकान होती है, जिससे कई बार लोगों को नींद न आने की समस्या होने लगती है। अच्छी नींद न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। अगर आप भी अनिद्रा या खराब नींद से परेशान हैं, तो योग की मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इस लेख में नोएडा के योसोम योग स्टूडियो के योग शिक्षक रजनेश शर्मा नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए 5 योगासन बता रहे हैं, जिनका अभ्यास करने से आपको लाभ मिल सकता है। 

कौन सा योग करने से अच्छी नींद आती है? - Yoga Poses To Improve Sleep Quality In Hindi

1. विपरीत करणी आसन - Viparita Karani

जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है उन्हें रोजाना विपरीत करणी आसन का अभ्यास करना चाहिए। विपरीत करणी आसन मानसिक तनाव को कम करके मन को शांत करता है, जिससे नींद बेहतर होती है। इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से रक्त का प्रवाह (Blood flow) बेहतर होता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। जिन लोगों को तनाव के कारण नींद न आने की समस्या होती है, उन्हें प्राणायाम के साथ विपरीत करणी आसन का अभ्यास करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखेगा शीतकारी प्राणायाम, जानें करने का तरीका

2. उत्तानासन - Uttanasana

अनिद्रा की शिकायत दूर करने और मन को शांत करने के लिए उत्तानासन (Uttanasana) का अभ्यास करना भी लाभदायक होता है। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर की प्रमुख मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे तनाव कम होता है। इसके साथ ही उत्तानासन (Uttanasana) का अभ्यास करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और नींद की गुणवत्ता भी बढ़ती है।

yoga

3. अर्ध उत्तानासन - Ardha Uttanasana

अर्ध उत्तानासन का नियमित अभ्यास करने से मन को शांति मिलती है, जिससे तनाव की समस्या कम हो सकती है और नींद की क्वालिटी में सुधार हो सकता है। अर्ध उत्तानासन (Ardha Uttanasana) रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है और मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चंद्र नमस्कार करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

4. सुप्त बद्ध कोणासन - Supta Baddha Konasana)

सुप्त बद्ध कोणासन तनाव और चिंता को कम करने में बहुत प्रभावी है और इसका अभ्यास करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है। यह आसन मस्तिष्क को शांत करता है और मानसिक तनाव को दूर करता है, ऐसे में जब मन शांत होता है, तो नींद की क्वालिटी में भी सुधार होता है। सुप्त बद्ध कोणासन के अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र बेहतर नींद के लिए जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पेट की समस्याएं अक्सर नींद में बाधा डालती हैं। अगर आप नींद की समस्याओं से परेशान हैं, तो इस आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

5. सुखासन - Sukhasana

सुखासन का नियमित अभ्यास अनिद्रा और नींद की समस्याओं से निपटने में मदद करता है। इसका नियमित अभ्यास करने से न केवल नींद में सुधार होता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। सुखासन पेट और आंतों को आराम देने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र सही से काम करता है। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोज करें पर्वतासन, हेयर लॉस की समस्या से मिलेगी राहत

Disclaimer