Expert

क्या महिलाओं के शरीर में पुरुषों की तुलना में ज्यादा चर्बी जमा होती है? जानें एक्सपर्ट से

एस्ट्रोजेन महिलाओं के हिप्स और जांघों में फैट जमा करता है, जिसे कम करना मुश्किल हो सकता है, जो महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा फैट होने का कारण है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या महिलाओं के शरीर में पुरुषों की तुलना में ज्यादा चर्बी जमा होती है? जानें एक्सपर्ट से


महिलाएं अक्सर अपने बढ़ते मोटापे के कारण परेशान रहती हैं। इतना ही नहीं जहां पुरुष कम वर्कआउट या शारीरिक गतिविधियां करके अपना वजन कंट्रोल में रखते हैं, वहीं महिलाओं को फैट बर्न करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा फैट क्यों होता है और उन्हें वजन कम करने के लिए ज्यादा मेहनत क्यों करनी पड़ती है? दरअसल महिलाओं का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है जिसे कम करने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में फिटनेस कोच प्रियांक मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा फैट होने के कारणों के बारे में बताया है। 

महिलाओं के शरीर में पुरुषों से ज्यादा चर्बी क्यों होती है? - Why Do Women Have More Body Fat Than Men in Hindi?

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में ज्यादा चर्बी होने का कारण टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन है, जो अलग-अलग तरीकों से महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (What Does Testosterone Do For A Man) की मात्रा ज्यादा होती है, जो उन्हें मसल्स बनाने, फेशियल हेयर बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। जबकि महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन (What Estrogen Do To A Female Body) की मात्रा ज्यादा होती है, जो उनके बालों को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जब महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं और शिशु स्तनपान करना शुरू करता है तो महिलाओं को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में एस्ट्रोजेन हार्मोन उनके शरीर में खासकर हिप्स और जांघों के आसपास ज्यादा फैट जमा करता है ताकि मां के शरीर में एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मदद मिल सके।

इसे भी पढ़ें- महिलाएं शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगी ताकत 

महिलाओं के शरीर में अधिक चर्बी होने के अन्य कारण - Other Reasons For Excess Body Fat in Women in Hindi

  • महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर शरीर में फैट जमा करने का काम करता है, जो उन्हें गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान ज्यादा ताकत देने में मदद करता है। 
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में लगभग 6 से 11 प्रतिशत ज्यादा फैट होता है, जो उनके फिजियोलॉजी का एक हिस्सा है।⁣
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मांसपेशियां कम होती है, जिस कारण उनके शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे कैलोरी कम बर्न होती है और शरीर में चर्बी बढ़ती है। 
  • महिला और पुरुष दोनों में फैट स्टोरेज कैपेसिटी अलग-अलग होती है, जो महिलाओं के शरीर में पुरुषों से ज्यादा चर्बी होने का कारण हो सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyank Mehta | Fitness Coach (@getsetfit)

महिलाओं को अपने शरीर का फैट कम करने या इसे कंट्रोल में रखना जरूरी है, इसलिए आप हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

महिलाओं में पेशाब के दौरान जलन होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer