Doctor Verified

महिलाएं शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगी ताकत

Ayurvedic Tips For Women To Get Rid Constant Feeling Of Body Weakness: महिलाएं शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक तरीकों को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगी ताकत

Ayurvedic Tips For Women To Get Rid Constant Feeling Of Body Weakness: आज के समय में महिलाएं ऑफिस के साथ घर की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। लंबे समय तक किचन में खड़े रहना हो या फिर समय पर ऑफिस पहुंचने की जल्दबाजी कई बार महिलाएं ये सब काम करते हुए अपने पर थोड़ा कम ध्यान देती है। जिस कारण महिलाओं के शरीर में कमजोरी होना लाजिमी है। महिलाओं को होने वाले हर महीने पीरियड्स भी महिलाओं के शरीर में कमजोरी का कारण बनते हैं। साथ ही लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं के शरीर में कमजोरी की समस्या हो जाती हैं। लंबे समय तक कमजोरी रहने से कई बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ता हैं। कई बार कमजोरी के कारण महिलाएं रोजमर्रा के काम करने में भी परेशान होती हैं। ऐसे मे महिलाओं के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। इन तरीकों को जानने के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।


इस पेज पर:-


1. संतुलित आहार

महिलाओं को शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में कैल्शियम और आयरन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। ये फूड्स शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाते हैं। कैल्शियम फूड्स के लिए डाइट में दूध, दही और पनीर का सेवन किया जा सकता हैं। वहीं आयरन फूड्स के लिए डाइट में खूजर, दाल, किशमिश और सोयाबिन का सेवन किया जा सकता हैं।

2. योग और प्राणायम

महिलाओं को शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित योग और प्राणायम करना चाहिए। योग और प्राणायम करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है। योग और प्राणायम करने से हार्मोन में उतार-चढ़ाव कम होते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

healthy diet

3. शिलाजीत और अश्वगंधा का सेवन करें

महिलाएं शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए शिलाजीत और अश्वगंधा का सेवन कर सकती है। शिलाजीत के सेवन से महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार होता है और एंग्जाइयटी की समस्या से भी राहत मिलती हैं। अश्वगंधा में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कमजोरी दूर कर करते हैं। शिलाजीत को दूध में मिलाकर पी सकते है। वहीं अश्वगंधा का काढा बनाकर पीया जा सकता है। महिलाओं को कमजोरी दूर करने के लिए नियमित दूध का सेवन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें-  पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगा जल्दी आराम

4. फलों का सेवन करें

महिलाओं के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित मौसमी फल का सेवन करें। फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ताकत देने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं। फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। महिलाओं को डाइट में सेब, केला और अमरूद का सेवन करें।

5. पीरियड्स में हाइजीन का ख्याल करें 

महिलाएं शरीर को हेल्दी रखने के लिए पीरियड्स में हाइजीन का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। ऐसा करने से महिलाएं बहुत सी बीमारियों से बच सकती हैं और शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रख सकती हैं।

6. बासी भोजन का प्रयोग से बचें

महिलाएं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए। बासी भोजन खाने से इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ कई बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं। बासी भोजन खाने से पाचन-तंत्र खराब होने के साथ शरीर को नुकसान होता है।

All Image Credit- Freepik 

यह विडियो भी देखें

Read Next

महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये आयुर्वेदिक फूड्स, जानें कैसे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version