Doctor Verified

पुरुषों को शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए फॉलो करने चाहिए ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, मिलेगी ताकत

Ayurvedic Tips For Men To Get Rid Of Body Weakness: पुरुष शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए फॉलो करने चाहिए ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, मिलेगी ताकत

Ayurvedic Tips For Men To Get Rid Of Body Weakness: शरीर पर ध्यान न देने की वजह से कई बार शरीर में कमजोरी की समस्या हो जाती है। कई बार पुरुष ऑफिस के काम में इतना बिजी रहते हैं कि वह अपने खानपान पर कम ध्यान दे पाते हैं, जिस कारण शरीर में कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है। कमजोरी होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा काम, चिंता और अनुचित खानपान की वजह से कमजोरी की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। ज्यादा कमजोरी होने से रोजमर्रा का काम करना मुश्किल हो जाता है और कई बार इस कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता हैं। बहुत से पुरुष शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों के सेवन से मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में पुरुषों के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।

डाइट का ख्याल रखें

पुरुषों को शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी डाइट के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर को ताकत मिलती हैं। पुरुषों को डाइट को हेल्दी बनाने के लिए कैल्शियम और प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करें। कैल्शियम के लिए दूध, दही और प्रोटीन के लिए दाल, बींस और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें।

योग व प्राणायम करें

कई बार पुरुष शारीरिक गतिविधि पर कम ध्यान देते हैं, जिस कारण भी शरीर में कमजोरी होने के साथ मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पुरुषों को वॉक करने के साथ नियमित योग व प्राणायम जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पुरुष फिजिकली फिट रहने के साथ तनाव मुक्त रहने में भी मदद मिलती है।

ashwgandha

अश्वगंधा का चूर्ण

शरीर के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है। अश्वगंधा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर तनावमुक्त रहने में भी मदद मिलती है। अश्वगंधा का चूरण सेवन करने के लिए इसे दूध में मिलाकर पिएं।

इसे भी पढ़ें- महिलाएं शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगी ताकत

शिलाजीत का सेवन

शिलाजीत में आयरन, ज़िंक, कैल्शियम और आयरन पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने के साथ शरीर की थकान दूर होती है। शिलाजीत का सेवन करने के लिए इसे दूध में मिलाकर पिएं। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या से भी राहत मिलती है।

कौंच बीज का पाउडर

पुरुषों को शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कौंच के बीज का पाउडर का सेवन करना चाहिए। कौंच के बीज में  आयरन, जिंक, कॉपर, फाइबर, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है, इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले 1/4 चम्मच कौंच के बीज के पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

 पुरुषों के शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

स्वस्थ नारी सशक्त नारी के साथ Dabur ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित और समाज को दी एक सीख

Disclaimer