Doctor Verified

पुरुष कैसे बढ़ाएं स्टेमिना? आयुर्वेदाचार्य से जानें सरल आयुर्वेदिक तरीके

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव और असंतुलित खानपान पुरुषों के स्टेमिना पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। यहां जानिए, पुरुष कैसे बढ़ाएं स्टेमिना?
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुष कैसे बढ़ाएं स्टेमिना? आयुर्वेदाचार्य से जानें सरल आयुर्वेदिक तरीके


आयुर्वेद में पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई प्राकृतिक उपाय सुझाए गए हैं। इन उपायों में विशेष रूप से स्टेमिना बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां और चूर्ण बेहद प्रभावी मानी जाती हैं। आजकल की तनाव वाली लाइफस्टाइल और काम के ज्यादा दबाव के कारण पुरुषों की शारीरिक क्षमता कम होती जा रही है, लेकिन आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जो पुरुषों को शारीरिक रूप से मजबूत और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही, आयुर्वेदिक डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर पुरुष अपनी एनर्जी और स्टेमिना में सुधार कर सकते हैं। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, पुरुषों का स्टेमिना बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके क्या हैं?

पुरुषों के स्टेमिना को बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

1. पुरुषों के स्टेमिना के लिए बेस्ट औषधि है गोखरू

गोखरू को आयुर्वेद में पुरुषों के स्टेमिना को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन औषधि माना गया है। इसमें प्राकृतिक रूप से टेस्टोस्टेरोन होता है जो पुरुषों की यौन शक्ति और स्टेमिना को बढ़ाने में मदद करता है। गोखरू के दो प्रकार होते हैं- छोटा गोखरू और बड़ा गोखरू। छोटा गोखरू खासतौर पर शास्त्रीय रूप से प्रयोग किया जाता है और यह राजस्थान जैसे क्षेत्रों में उगता है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद है चिलगोजा, जानें खाने का तरीका

गोखरू में कांटे होते हैं जिन्हें पीसकर चूर्ण बनाया जाता है। यह चूर्ण पुरुषों के शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और शारीरिक थकान को दूर करता है। इसके नियमित सेवन से न केवल स्टेमिना बढ़ता है, बल्कि यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। गोखरू एक अच्छा रसायन है जो शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार करता है। पुरुषों के लिए गोखरू के फायदे अनेक हैं।

2. स्टेमिना बढ़ाने में कारगर है कौंच

कौंच का पौधा आयुर्वेद में एक प्रमुख औषधि के रूप में प्रयोग होता है, खासतौर पर पुरुषों के लिए। यह पौधा शरीर में शक्ति और ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मददगार है। कौंच के बीजों को दूध में उबालकर सेवन करने से पुरुषों की यौन शक्ति में वृद्धि होती है और यह शरीर को बलशाली बनाता है। इसके बीजों को दूध की भावना के साथ शुद्ध करके उपयोग किया जाता है, जिससे यह अधिक प्रभावी बनता है। कौंच न केवल यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह एक बल्य, रसायन और वाजीकर औषधि भी है। यह शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। इसके सेवन से पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के स्टेमिना को कमजोर कर सकते हैं ये 5 फूड्स, बंद कर दें सेवन

3. सही आहार और जीवनशैली

tips to increase stamina

आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि एक स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार का पालन करना बेहद जरूरी है। उचित आहार, जैसे ताजे फल, हरी सब्जियां, दूध और गाय का घी पुरुषों के शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, नियमित एक्सरसाइज और ध्यान भी स्टेमिना को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में पुरुषों के लिए कई प्राकृतिक औषधियां और उपाय बताए गए हैं जो स्टेमिना और यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देतो हैं। गोखरू, कौंच जैसी जड़ी-बूटियां पुरुषों के लिए बेहतरीन उपाय साबित हो सकती हैं। इनके सेवन से न केवल शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है। आयुर्वेद के इन उपायों को नियमित रूप से अपनाकर पुरुष अपने स्टेमिना और यौन शक्ति को प्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में गले की खराश को दूर करने के लिए फायदेमंंद है अजवाइन का काढ़ा, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer