Benefits of Ajwain Kadha For Throat Infection: सर्दियां हो या गर्मिया मौसम में बदलाव होते ही ज्यादातर लोगों को गले में इंफेक्शन से परेशान होना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपको गले में सूजन, खांसी, दर्द और खराश हो सकती है। इससे बचने के लिए आप घरेलू इलाज की मदद ले सकते हैं। इसमें आप आयुर्वेदिक गुणों से युक्त अजवाइन का काढ़ा पी सकते हैं। इससे गले से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को समय रहते ठीक किया ज सकता है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि गले की खराश को दूर करने के लिए अजवाइन के काढ़े से क्या फायदे (Benefits of Ajwain Kadha For Throat Infection) होते हैं और इसे कैसे बनाया जा सकता है।
गले की खराश में अजवाइन के फायदे - Benefits of Ajwain Kadha For Throat Infection And Sore Throat In Hindi
अजवाइन,( Carom Seeds) भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की खराश जैसी समस्याओं के लिए एक प्रभावी उपाय बनाते हैं। अजवाइन गले की सूजन को कम करती है, गले की मांसपेशियों को आराम देती है और संक्रमण को रोकने में भी मदद करती है।
- गले की खराश को कम करने में सहायक - शहद और हल्दी के साथ अजवाइन का उपयोग गले की जलन और खराश को शांत करता है।
- गले की सूजन को कम करें - अजवाइन में थायमोल नामक तत्व होता है, जो गले की सूजन को कम करने में मदद करता है।
- इंफेक्शन से बचाव - यह काढ़ा गले में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में सहायक होता है।
- इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है - नियमित रूप से अजवाइन का काढ़ा पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे गले की समस्याएं कम होती हैं।
गले की खराश के लिए अजवाइन का काढ़ा कैसे बनाएं? - How To Make Ajwain Kadha For Throat Infection In Hindi
आवश्यक सामग्री
- अजवाइन - 1 चम्मच
- तुलसी की पत्तियां - 2-3 वैकल्पिक
- हल्दी - 1 चुटकी
- पानी - 2 कप
- शहद (स्वाद के लिए) - 1 चम्मच
बनाने की प्रक्रिया- How To Make Ajwain Kadha
- एक बर्तन में 2 कप पानी लें और उसमें अजवाइन डालें।
- जब पानी आधा रह जाए, तो इसमें तुलसी की पत्तियां और हल्दी डालें।
- इस काढ़े को छान लें और स्वाद के लिए शहद मिलाएं।
- तैयार काढ़े को गुनगुना पिएं।
इसे भी पढ़ें: गले का इंफेक्शन दूर करेगी लौंग, इस तरह करें इस्तेमाल
Benefits of Ajwain Kadha For Throat Infection: अजवाइन का काढ़ा न केवल गले की खराश को ठीक करता है, बल्कि यह पाचन को सुधारने, सर्दी-जुकाम को ठीक करने, और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।