Doctor Verified

क्या गले में खराश होने पर भी खाते हैं आइसक्रीम? जान लें ऐसा करना सही है या नहीं

गले में खराश होने पर आप आइसक्रीम खा सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से बचें। इससे आपकी कंडीशन बिगड़ने का रिस्क रहता है-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गले में खराश होने पर भी खाते हैं आइसक्रीम? जान लें ऐसा करना सही है या नहीं


Is It Okay To Eat Ice Cream While Having A Sore Throat: आइसक्रीम एक ऐसी चीज है, जिसका मजा हर मौसम में आता है। गर्मियों में ठंडी का अहसास पाने के लिए, तो सर्दियों में चिल्ड ठंड का मजा लेने के लिए। छोटे बच्चों से लेकर वयस्क और बुजुर्ग हर कोई आइसक्रीम को भरपूर इंज्वॉय करते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोग गले में खराश यानी थ्रोट इंफेक्शन होने के बावजूद आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गले में खराश होने पर भी आइसक्रीम खाना सही होता है? क्या इसकी वजह से गले की स्थिति बिगड़ सकती है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

क्या गले में खराश होने पर भी आइसक्रीम खा सकते हैं?

can you eat ice cream when you have throat infection 01 (7)

गले में खराश होने पर कई लोगों आइसक्रीम खाना काफी पसंद आता है। ऐसा किया जाना सही है या नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट्स कहते हैं, ‘गले में खराश होने पर भी आइसक्रीम खा सकते हैं। इसके कूल और सूदिंग टेक्सचर की वजह से थ्रोट इंफेक्शन में आराम मिलता है। हालांकि, यह अस्थाई है। यानी आपको कुछ समय के लिए रिलीफ मिलता है।" डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी आगे समझाते हुए बताते हैं, "लेकिन, गले में खराश होने पर आइसक्रीम खाने से आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। असल में, आइसक्रीम में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कि गले में सूजन को बढ़ा सकती है और इम्यूनिटी को भी नेगेटिवली प्रभावित करती है।"

इसे भी पढ़ें: गले में खराश होने या खांसी में अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

गले में खराश होने पर आइसक्रीम खाने के नुकसान

सूजन में बढ़ोत्तरी

आइसक्रीम में काफी ज्यादा मात्रा में शुगर होता है। गले में खराश होने पर शुगर इनटेक नहीं बढ़ाना चाहिए। अधिक मात्रा में शुगर का सेवन करने से गले का इंफेक्शन बढ़ सकता है, उसमें सूजन आ सकती है और हीलिंग प्रोसेस भी धीमा हो सकता है।

अधिक बलगम बनना

गले में इंफेक्शन के बावजूद, जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो ऐसे में गले में बलगम अधिक मात्रा में बनने लगता है। अधिक बलगम बनने का मतलब है, गले की खराश बढ़ना और खांसी शुरू होना। खासकर, जब आप दूध से बने आइसक्रीम बलग प्रोडक्शन बढ़ाकर कंजेशन को बढ़ावा देते हैं। इससे सांस लेने में भी तकलीफ पैदा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में आइसक्रीम खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

बैक्टीरियल इंफेक्शन का रिस्क

आइसक्रीम के रूप में आप काफी ज्यादा मात्रा में शुगर का इनटेक कर लेते हैं। शुगर का सेवन करने से बैक्टीरिया को पनपने के लिए सही एन्वायरमेंट मिल जाता है। ऐसे में बैक्टीरियल इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से आपके थ्रोट इंफेक्शन की कंडीशन और भी बिगड़ सकती है।

निष्कर्ष

गले में खराश होने पर आइसक्रीम खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इसकी वजह से आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है। थ्रोट इंफेक्शन में आइसक्रीम खाने की वजह से चेस्ट कंजेशन हो सकता है, बलगम बन सकता है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर कई दिनों से थ्रोट इंफेक्शन से परेशान हैं, तो डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या आइसक्रीम गले के छालों के लिए अच्छी है?

    गले के छाले होने पर आप आइसक्रीम खा सकते हैं। आइसक्रीम का कूल और सूदिंग इफेक्ट छालों की जलन से राहत दिलाने में मद रकता है।
  • गले के इंफेक्शन के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है?

    गले के इंफेक्शन में ऐसे फल खाने चाहिए, जो मुलायम और नॉन-एसिडिक होते हैं। इसमें केला सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें विटामिन बी6, पोटैशियम और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे गले के इंफेक्शन से राहत भी मिलती है।
  • गले में इंफेक्शन कितने दिन तक रहता है?

    आमतौर पर गले का इंफेक्शन 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाता है। इस दौरान गुनगनु पानी पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही, ठंडी तासीर वाली चीजों से दूर रहने का कहा जाता है। हां, अगर आपको गले में इंफेक्शन होने के साथ-साथ फ्लू के लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।

 

 

 

Read Next

खाना खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या से कैसे बचें? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS