Expert

मानसून में आइसक्रीम खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Ice cream side effects: मानसून में आप भी करते हैं आइसक्रीम का सेवन, तो गले में खराश समेत 5 समस्‍याएं हो सकती हैं। इनके बारे में आगे बात करेंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में आइसक्रीम खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

तन-मन को ठंडक द‍िलाने वाली आइसक्रीम का सेवन सभी को पसंद होता है। लेकिन मानसून के द‍िनों में आइसक्रीम का सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी मानसून में आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, तो इसे खाने से होने वाले साइड इफेक्‍ट्स के बारे में जरूर जान लें। जैसे- गले के ल‍िए आइसक्रीम का सेवन क‍िसी भी मौसम में फायदेमंद नहीं माना जाता। इस लेख में हम आपको आइसक्रीम के कारण होने वाले 5 नुकसान के बारे में बताएंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीश‍ियन Sanah Gill से बात की।   

ice cream side effects in hindi   

1. सीने में जकड़न- Chest Congestion 

मानसून के द‍िनों में वातावरण में ठंडक बढ़ जाती है। इस दौरान आपको ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाह‍िए, ज‍िससे शरीर को गरमाहट म‍िले। आइसक्रीम का सेवन करने से सर्दी, कफ, सीने में जकड़न जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। अगर आपको मानसून के मौसम में मीठा खाने की क्रेव‍िंंग हो रही है, तो आप हलवे का सेवन कर सकते हैं। मानसून के द‍िनों में आप मूंग दाल को घी में भूनकर हेल्‍दी हलवा बनाकर खा सकते हैं। सीम‍ित मात्रा में इसका सेवन करने से मीठा खाने की क्रेव‍िंग शांत होगी और घी के सेवन से शरीर में गरमाहट रहेगी। हलवे में चीनी की जगह गुड़ का इस्‍तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें- क्या आइसक्रीम खाना पेट के लिए नुकसानदायक है? जानें एक्सपर्ट की राय

2. सिरदर्द होना- Headache 

मानसून में आइसक्रीम, ठंडा पानी या बर्फ का सेवन करने से ब्रेन फ्रीज हो सकता है। आइसक्रीम ठंडी होती है और ठंडी चीज का सेवन करने से द‍िमाग की नसों पर बुरा असर पड़ता है, ज‍िससे स‍िर में तेज दर्द हो सकता है। ज‍िन लोगों को साइनस की समस्‍या है उन्‍हें मानसून के द‍िनों में आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाह‍िए।    

3. गले में इन्फेक्शन- Throat Infection 

मानसून में आइसक्रीम का ज्‍यादा सेवन करने से, गले के इन्‍फेक्‍शन का सामना करना पड़ सकता है। आइसक्रीम का सेवन करने से, गले में इन्‍फेक्‍शन के साथ कफ की समस्‍या भी हो सकती है। कफ होने के कारण खांसी और बुखार भी आ सकता है। मानसून में आइसक्रीम का सेवन करने से श्वसन तंत्र की सुरक्षा परत म्‍यूकोसा (mucosa) पर बुरा प्रभाव पड़ता है ज‍िससे गले में इन्‍फेक्‍शन हो सकता है।

4. पाचन शक्‍त‍ि कमजोर होना- Weak Digestion

मानसून के दौरान इन्‍फेक्‍शन और बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है इसल‍िए हम ऐसी चीजों का सेवन करते हैं ज‍िससे इम्‍यून‍िटी बढ़े। लेकि‍न मानसून के दौरान अगर आप आइसक्रीम का सेवन करेंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं। आइसक्रीम का सेवन करने से शरीर और पेट का तापमान ब‍िगड़ेगा। ठंडी चीजों का सेवन करने से पेट में खाना मुश्‍क‍िल से पचता है। खाना न पच पाने के कारण आपको कब्‍ज, पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है। ज्‍यादा आइसक्रीम खाने से पाचन तंत्र ब‍िगड़ सकता है। मानसून के दौरान डायर‍िया और पेट से संबंधी श‍िकायतें बढ़ जाती हैं इसल‍िए इस दौरान ऐसी क‍िसी चीज का सेवन न करें, जो पेट के ल‍िए सेहतमंद न हो। 

5. सर्दी-जुकाम होना- Common Cold   

मानसून में आइसक्रीम खाने के कारण खांसी-जुकाम हो सकता है। मानसून के सीजन में वायरल और बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम आम समस्‍या हो जाती है। मानसून के द‍िनों में डॉक्‍टर स्‍ट्रीट फूड या खुले में ब‍िक रहे खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं। वहीं लोग मानसून के द‍िनों में ढेले पर ब‍िक रही आइसक्रीम चाव से खाते हैं। खुले में ब‍िक रही आइसक्रीम का सेवन क‍िसी भी मौसम में नहीं करना चाह‍िए, खासकर मानसून के दौरान। ऐसी आइसक्रीम को खाने से आपके शरीर में बैक्‍टीर‍िया बढ़कर बीमारी फैला सकते हैं।  

मानसून के द‍िनों में शरीर को गरम रखने वाली चीजों का सेवन करें जैसे मेवे, मखाना, घी और भुट्टा आद‍ि। आइसक्रीम या ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। साथ ही ढेले में ब‍िक रहा खाना या स्‍ट्रीट फूड के सेवन से भी बचें।  

Read Next

मॉनसून में आयुर्वेद के अनुसार नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer