गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने से अच्छा भला और क्या हो सकता है? हम सभी को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और शरीर इंस्टेंट कूलिंग प्रदान करता है। साथ ही इससे शुगर क्रेविंग्स को शांत करने में भी मदद मिलती है। बहुत से लोग उदास होने पर, तनाव और चिंता जैसी स्थितियों में भी आइस्क्रीम का सेवन करते हैं, क्योंकि यह आपको कुछ समय के लिए अच्छा महसूस कराता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आइसक्रीम खाना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आइसक्रीम खाना आपके पेट के लिए बहुत नुकसानदायक है। अगर आपका पेट स्वस्थ नहीं रहता है तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। पेट के लिए आइसक्रीम खाना कैसे नुकसानदायक है (How Eating Ice Cream Affect Gut Health In Hindi) इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पेट के लिए कैसे नुकसानदायक है आइसक्रीम खाना - Ice Cream Side Effects For Gut Health In Hindi
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर अल्का विजयन की मानें, तो यह सही है कि आइसक्रीम खाने से पेट को नुकसान पहुंचाता है। यहां तक कि यह चाय और कॉफी से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। यह आग के ऊपर पानी डालने के समान है। आइसक्रीम खाने से हमारी पाचन अग्नि प्रभावित होती है। बहुत से लोग आइसक्रीम खाने के बाद भारी, बहुत अधिक नींद और आलस्य महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है जब आप आइसक्रीम का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर की गर्मी (Body Heat) और पाचन अग्रि (Digestive Fire) ठंडा कर देती है और सूजन को ट्रिगर करती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।
आइसक्रीम खाने से पेट संबंधी कौन सी समस्याएं होती हैं?- Gut Issues Caused By Eating Ice Cream In Hindi
1. पाचन खराब होता है
भोजन को ठीक से पचाने के लिए पाचन अग्नि का तेज होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके पाचन तंत्र को भोजन को पचाने के पर्याप्त गर्मी की आवश्यकता होती है। जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो इससे पाचन अग्नि कम हो जाता है और भोजन ठीक से नहीं पचता है।
इसे भी पढें: सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
View this post on Instagram
2. ब्लोटिंग की समस्या होती है
आइसक्रीम को पचाने में काफी समय लगता है, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है। आइसक्रीम खाने से सूजन बढ़ती है और आप फूला हुआ महसूस करते हैं। कुछ मामलों में आइसक्रीम खाने के बाद मतली की समस्या भी हो सकती है।
3. पेट में गैस और कब्ज हो सकती है
जब भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है, तो इससे पेट में गैस की समस्या होती है। आंतों सूजन सूजन होती है और कब्ज होती है। कुछ मामलों में इससे दस्त की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढें: हार्मोन्स को संतुलित रखना चाहते हैं, तो भूलकर भी न खाएं ये 10 फूड्स
क्या आइसक्रीम खाना बंद कर देना चाहिए?
आप कभी-कभी आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि भोजन से पहले या बाद में आइसक्रीम का सेवन न करें। ज्यादा आइसक्रीम खाने से बचें, क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ सकता है और ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक भी हो सकती है।
All Image Source: Freepik.com