गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करना लोग काफी पसंद करते हैं, ऐसे में आइसक्रीम सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम का सहारा लेता है। इसका क्रीमी टेक्सचर, मिठास और ठंडक हर किसी को लुभाती है। कुछ लोग तो दिन में एक से ज्यादा बार भी आइसक्रीम खा लेते हैं। बाजार में मिलने वाली रंग-बिरंगी, फ्लेवर वाली आइसक्रीम्स आसानी से उपलब्ध होती हैं और स्वाद में भी इतनी लाजवाब होती हैं कि मना करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, स्वाद और ठंडक के इस कॉम्बिनेशन के बीच एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या रोजाना या ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाना हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है? (Is ice cream good for your face) क्या यह हमारी स्किन की नेचुरल चमक को खत्म कर सकता है या फिर एक्ने, दाग-धब्बे और एलर्जी जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietitian, Eccentric Diets Clinic) से बात की-
क्या आइसक्रीम खाना आपकी त्वचा के लिए खराब है? - Is Ice Cream Bad For Skin
डाइटिशियन शिवाली गुप्ता बताती हैं कि आइसक्रीम का ज्यादा सेवन स्किन हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने के त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन प्रोटीन टूटने लगते हैं। ये दोनों तत्व त्वचा की कसावट और चमक के लिए जरूरी होते हैं। जब ये घटने लगते हैं तो त्वचा ढीली, झुर्रियों वाली और समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। कम मात्रा में घर की कम चीनी में बनी आइसक्रीम का सेवन किया जा सकता है लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम अगर आप रोजाना खाते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी त्वचा पर बुरा असर होगा बल्कि सेहत पर भी बुरा असर (Is ice cream bad for your skin?) हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत बिगाड़ सकती है मिलावटी आइसक्रीम, डॉक्टर से जानें इसे खाने के नुकसान
1. आइसक्रीम से बढ़ सकती हैं मुंहासों की समस्याएं - Is ice cream bad for acne
अगर आपकी त्वचा ऑयली है या आपको बार-बार पिंपल्स निकलते हैं, तो आइसक्रीम का अधिक सेवन आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। इसके पीछे मुख्य कारण है डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद कंपाउंड्स। डेयरी प्रोडक्ट्स खासकर कम उम्र के युवाओं में हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकते हैं, जिससे चेहरे पर एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ती है। साथ ही, आइसक्रीम में शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ती है और त्वचा की समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं।
2. डाइजेस्टिव हेल्थ पर असर
शरीर का पाचन तंत्र जितना अच्छा होगा, त्वचा उतनी ही बेहतर नजर आएगी। आइसक्रीम जैसी ठंडी चीजें पाचन क्रिया को कमजोर करती हैं, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ (toxins) जमा होने लगते हैं। जब ये टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकलते तो वे त्वचा के जरिए बाहर आने की कोशिश करते हैं, और इसका नतीजा होता है मुंहासे, लालिमा, खुजली और त्वचा का असंतुलन।
इसे भी पढ़ें: आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
3. स्किन एलर्जी
आजकल बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव्स और रंगों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल्स का असर सिर्फ आंतरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी दिखाई देता है। कई लोगों को इससे एलर्जी, रैशेज, खुजली या स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह विशेष रूप से उन लोगों में देखने को मिलता है जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है या जिन्हें पहले से किसी तरह की स्किन एलर्जी होती है।
आइसक्रीम के हेल्दी विकल्प क्या हैं? - What is the healthiest substitute for ice cream?
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन स्किन हेल्थ भी बनाए रखना चाहते हैं, तो आइसक्रीम की जगह कुछ हेल्दी विकल्प अपनाए जा सकते हैं। जैसे फ्रोजन योगर्ट, नारियल दूध से बनी आइसक्रीम, होममेड फ्रूट प्यूरी या शहद और दही से बना मीठा। ये न केवल स्वादिष्ट (What is a healthier choice than ice cream) होते हैं, बल्कि स्किन के लिए भी नुकसानदेह नहीं होते।
निष्कर्ष
आइसक्रीम स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन अगर स्किन हेल्थ आपके लिए प्राथमिकता है, तो इसका सीमित सेवन ही करें। स्किन की हेल्थ आपके अंदरूनी संतुलन, खानपान और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। बार-बार आइसक्रीम खाना जहां मन को तृप्त करता है, वहीं यह धीरे-धीरे स्किन को नुकसान (Does ice cream make your skin bad) भी पहुंचा सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
आइसक्रीम कब नहीं खाना चाहिए?
आइसक्रीम का सेवन कुछ विशेष परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए। यदि आपको जुकाम, गला खराब या साइनस की समस्या है, तो आइसक्रीम से परहेज करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह लक्षणों को बढ़ा सकती है। मंद पाचन शक्ति, एलर्जी या स्किन पर एक्ने जैसी समस्याओं वाले लोगों को भी आइसक्रीम से दूरी बनानी चाहिए। रात के समय या खाली पेट आइसक्रीम खाना पाचन को बिगाड़ सकता है और स्किन पर बुरा असर डाल सकता है। डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्तियों को भी आइसक्रीम का सेवन सीमित या बिलकुल नहीं करना चाहिए।आइसक्रीम पेट के लिए अच्छी है या बुरी?
आइसक्रीम स्वाद में भले ही अच्छी लगे, लेकिन यह पेट के लिए अधिकतर मामलों में नुकसानदायक मानी जाती है, खासकर जब इसका सेवन ज्यादा मात्रा में या गलत समय पर किया जाए। यह पाचन अग्नि को कमजोर करती है, जिससे भोजन सही तरीके से नहीं पचता और गैस, अपच, सूजन या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, आइसक्रीम में मौजूद शुगर और फैट्स आंतों में सूजन और टॉक्सिन्स को बढ़ा सकते हैं। कमजोर पाचन तंत्र वाले या जिनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो, उन्हें आइसक्रीम से परहेज करना चाहिए।क्या आइसक्रीम कब्ज पैदा करती है?
हां, आइसक्रीम का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। आइसक्रीम पाचन अग्नि को धीमा कर सकती है। जब पाचन ठीक से नहीं होता, तो आंतों में मल रुकने लगता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आइसक्रीम में अधिक मात्रा में शुगर और फैट्स होते हैं, जिनका बार-बार सेवन पाचन क्रिया को प्रभावित करता है।