Ice cream side effects: आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद, गर्मियों में तो लोग इसे खूब खाते हैं। रात में खाना खाने के बाद तो इसे खाना आपके मन को खुश कर सकता है। लेकिन, मन को खुश करने वाली यह आदत आपकी नींद उड़ा सकती है। जी हां, कई शोध हैं जो बताते हैं कि रात में सोने से पहले आइसक्रीम खाना आपकी नींद तबाह कर सकती है। इसके अलावा यह आपके डाइजेशन और शुगर मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकती है। अब आप सोच रहे होंगे यह कैसे? तो इसी बारे में हमने Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru से बात की जिन्होंने बताया कि रात में आइसक्रीम खाना आपकी नींद को कैसे प्रभावित कर सकती है।
क्या आइसक्रीम आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है-Can ice cream affect your sleep in Hindi?
Ms. Veena V, कहती हैं कि हां, आइसक्रीम आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। आइसक्रीम, असल में शुगर, फैट और शरीर में तमाम प्रकार की चीजों से प्रभावित कर सकती है। सबसे पहले तो जब आप सोने से पहले आइसक्रीम खाते हैं तो आपका डाइजेशन प्रभावित होता है, शुगर स्पाइक बढ़ता और फिर बॉडी में अलर्टनेस बढ़ती है जिससे रात को आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा रात में आइसक्रीम खाने के कई नुकसान हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहत बिगाड़ सकती है मिलावटी आइसक्रीम, डॉक्टर से जानें इसे खाने के नुकसान
सोने से पहले आइसक्रीम खाने के नुकसान-Side effects of eating ice cream at night
सोने से पहले आइसक्रीम खाना शरीर में शुगर स्पाइक को बढ़ा सकता है। इससे आपके शरीर का शुगर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और शुगर बढ़ता है। आपका शरीर इसे पचाने लगता है और फिर इस चक्कर में ब्रेन जगा रहता है और नींद प्रभावित रहती है। यानी कि आपका स्लीप साइकिल प्रभावित रहता है। इसके अलावा आइसक्रीम, सैचुरेटेड फैट से भरपूर है जो कि आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा आइसक्रीम में छिपे केसीन और कैफीन आपकी स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब कर सकते हैं जिससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।
आइसक्रीम से नींद को प्रभावित करने वाले कारक-Factors Affecting Sleep due to ice cream
- -आइसक्रीम में चीनी की उच्च मात्रा ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकती है, जिसके बाद यह गिर सकती है, जिससे नींद के पैटर्न में बाधा उत्पन्न होती है और नींद खराब होती है।
- -सोने से पहले आइसक्रीम खाना, अपच या एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकता है, जिससे नींद आना मुश्किल हो जाता है।
- -आइसक्रीम जैसे ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर के तापमान में अस्थायी गिरावट हो सकती है, जो नींद को प्रभावित कर सकती है। इससे वजह से आपको लंबे समय तक नींद नहीं आएगी और परेशान रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: आइसक्रीम खाने के बाद पेट में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
नींद को प्रभावित किए बिना आइसक्रीम कैसे खाएं-Tips for Enjoying Ice Cream Without Affecting Sleep
- -नींद को प्रभावित किए बिना आइसक्रीम खाने का यह तरीका है कि आप इसे सोने के समय नहीं बल्कि, दिन में खाएं।
- -हल्के, कम चीनी वाले आइसक्रीम का चुनाव करें या फिर घर पर आइसक्रीम बनाकर खाएं।
- -असुविधा या पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आइसक्रीम थोड़ा ही खाएं और रेगुलर इसके सेवन से बचें।
आप कब और कैसे आइसक्रीम का आनंद लेते हैं, इस बात का ध्यान रखकर आप अपनी नींद पर इसके संभावित प्रभाव को कम कर सकते हैं। इसके अलावा आप यह कर सकते हैं कि घर पर ही आम, खरबूज और तरबूज से आइसक्रीम बनाएं और इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें। इस तरह से आइसक्रीम बनाकर खाएंगे तो सेहत को नुकसान नहीं होगा। लेकिन, कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में भी आइसक्रीम खाने से बचें। यह नुकसानदेह है। इसके अलावा अगर आपको रात में आइसक्रीम खाने की क्रेविंग हो रही है तो आपको इसकी जगह गुड़ खा लेना चाहिए या फिर आप फल खा सकते हैं जो कि पेट को भरने के साथ क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकता है।
FAQ
आइसक्रीम खाने से मेलाटोनिन कम हो सकता है?
आइसक्रीम में केसीन और कैफीन होता है जिसकी वजह से रात में इसे खाना आपके शरीर में मेलोटोनिन को कम कर सकता है। जिस वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।क्या आइसक्रीम खाने से वजन बढ़ता है?
हां, अगर आप ज्यादा मात्रा में और रेगुलर आइसक्रीम खाते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसमें शुगर होने के साथ, काफी कैलोरी और सैचुरेटेड फैट होता है जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए आपका वजन बढ़े इसलिए रोजाना आइसक्रीम खाने से बचें।आइसक्रीम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
आइसक्रीम खाने के बाद कोई भी दूध से बनी और खट्टी चीज लेने से बचें। इसके अलावा चाय पीने से बचें जो कि आपके डाइजेशन को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा कोशिश करें कि आइसक्रीम खाने के लगभग 40 मिनट तक कोई भी नॉर्मल और तीखा खाने से बचें। ऐसा करना माउथ अल्सर का कारण बन सकता है।