Is It Ok To Eat Ice Cream In Winter In Hindi: मौसम में ठंडापन आने लगा है। सर्द हवाएं चलने लगी हैं। लोगों के घरों में गर्म कपड़े निकलने शुरू हो गए हैं। इन दिनों लोगों को डाइट और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्यादातर लोग गर्म चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, ताकि इम्यूनिटी बूस्ट हो और बीमार होने का जोखिम कम हो। हालांकि, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो सर्दियों के दिनों में आइस क्रीम का मजा खूब लेते हैं। वहीं, ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें लगता है कि सदिर्यों में आइस क्रीम खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय है। क्या वाकई सर्दियों में आइस क्रीम खाना सही है या नहीं? जानते हैं इसके फायदे-नुकसान।
सर्दियों में आइस क्रीम खाना सही है या नहीं- Is It Ok To Eat Ice Cream In Winter In Hindi
इस बारे में The Diet Xperts की सीईओ और हेड डाइटिशियन सिमरत कथूरिया के अनुसार, "यह सही है कि आइस क्रीम सर्दियों के बजाय लोग गर्मियों में ज्यादा खाना पसंद करते हैं। आइस क्रीम ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में खाने के कारण बीमारी का जोखिम रहता है। लेकिन, यह कहना कि सर्दियों में आइस क्रीम खाने की वजह से व्यक्ति बीमार पड़ जाता है, सही नहीं होगा। अगर किसी की इम्यूनिटी सही है, बीमार नहीं है तो वह आइस क्रीम का आनंद उठा सकता है। हालांकि, यह बात भी मायने रखती है कि आप एक दिन में कितना आइस क्रीम खा रहे हैं और कितनी बार खा रहे हैं। इसके अलावा, अगर कोई पहले से ही बीमार है, तो उनकी हेल्थ पर इसका निगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप आइस क्रीम का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन करें।"
इसे भी पढ़ें: क्या आइसक्रीम खाना पेट के लिए नुकसानदायक है? जानें एक्सपर्ट की राय
सर्दियों में आइस क्रीम खाने के फायदे
सर्दियों में आइस क्रीम खाना काफी सूदिंग लग सकता है। इसमें विटामिन-ए, बी-6, बी-12, सी, डी और ई पाए जाते हैं। इसका मतलब है कि आइस क्रीम में भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यही नहीं, आइस क्रीम में डोपामाइन और सेरोटोनिन भी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि आप सर्दियों में आइस क्रीम खा सकते हैं।
इसे भी पढें: सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
सर्दियों में आइस क्रीम खाने के नुकसान
अगर किसी की तबियत खराब है या सर्दी-जुकाम जैसी समस्या है, तो उन्हें आइस क्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे समस्या ट्रिगर कर सकती है और परेशानी बढ़ सकती है। यही नहीं, अगर आप सर्दियों के दिनों में लगातार आइस क्रीम खाते हैं, तो मुंह में कैविटी हो सकती है। आइस क्रीम में कैफीन की मात्रा में भी होती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, हार्ट अटैक, एक्ने और डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम भी आइस क्रीम खाने की वजह से होती है।
एक्सपर्ट की सलाह
सर्दियों के दिनों में सीमित मात्रा में ही आइस क्रीम खानी चाहिए। यह मात्रा व्यक्ति के स्वास्थ्य, हाईट और वेट पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों की मानें, तो सिर्फ आधा कप आइस क्रीम खाया जाना सही रहता है। इससे ज्यादा का सेवन करना सही नहीं है।
All Image Credit: Freepik