Avoid These Mistakes While Having Breakfast in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए सुबह का नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। नाश्ता समय से किया जाए तो यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोग कई बार सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं या नाश्ते के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों के कारण कई बार वजन बढ़ जाता है या तो कई बार वजन घट भी सकता है। अगर आप भी नाश्ता करने के दौरान गलतियां करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको नाश्ता करने का सही तरीका बताएंगे। आइये न्यूट्रिश्निस्ट दीपशिखा जैन से जानते हैं सुबह नाश्ते में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
नाश्ते में फलों को मिक्स करना
अगर आप नाश्ते में दलिया, ओट्स, म्यूसली, पनीर, टोफू, चने और स्प्राउट्स जैसे आहार लेते हैं और इनके साथ फलों को भी शामिल करते हैं तो ऐसी गलती करने से बचें। दरअसल, नाश्ते में अन्य चीजों के साथ फलों को मिलाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है। इससे कई बार ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
नाश्ते के साथ कॉफी पीना
अगर आप नाश्ते में पराठे, ओट्स आदि अन्य आहार खाते हैं तो इसके साथ कॉफी पीने से बचें। नाश्ते के साथ कॉफी पीने से नाश्ते में आप द्वारा खाए जाने वाले अन्य पोषक तत्वों की मात्रा शरीर को ठीक से नहीं मिल पाती है। इससे शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है। खासकर इससे आयरन की कमी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - नाश्ते में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व से भरपूर चीजें, मिलेगा बेदाग निखार
हाई कार्ब फूड्स खाना
अगर आप नाश्ते में हाई कार्ब फूड्स खाते हैं तो ऐसा करने से बचें। हाई कार्ब फूड्स शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ाते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के साथ ही साथ वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।