Expert

सुबह नाश्ता करने का सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट की राय और इसके फायदे-नुकसान

आज के समय में ज्यादातर वर्किंग लोग टाइम की कमी के कारण सुबह का नाश्ता देर से करते हैं या कभी-कभी नाश्ता नहीं करते हैं, जिसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है। यहां जानिए, नाश्ता कितने बजे करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह नाश्ता करने का सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट की राय और इसके फायदे-नुकसान


आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी डेली रूटीन के कारण लोग अक्सर सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं या फिर इसे देर से करते हैं। हालांकि, यह आदत स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है, जो न केवल शरीर को एनर्जी देता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव रखता है। नाश्ता छोड़ने से शरीर में एनर्जी की कमी, थकान और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यह आदत पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालती है और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में जो लोग सेहत के प्रति जागरूक रहते हैं उनका सवाल होता है कि नाश्ता कितने बजे करना चाहिए? और नाश्ता खाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से बात की है-

नाश्ता कितने बजे करना चाहिए?- What Is The Best Time To Eat Breakfast

न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह बताती हैं कि अगर आप नाश्ता देर से करते हैं या इसे पूरी तरह से छोड़ देते हैं, तो यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, जिससे धीरे-धीरे कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। नाश्ते का सही समय क्या है? इस बारे में साक्षी सिंह बताती हैं कि सुबह उठने के बाद 1-2 घंटे के भीतर यानी सुबह 7 से 9 बजे के बीच नाश्ता करना सबसे सही माना जाता है। इस समय शरीर की मेटाबॉलिज्म दर सबसे ज्यादा एक्टिव होती है और भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को शरीर अच्छे से अवशोषित कर सकता है। यह न केवल दिन की शुरुआत करने में मदद करता है बल्कि शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आयुर्वेद के हिसाब से पेट भरकर नाश्ता करना सही है? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट करने का सही तरीका

नाश्ता देर से करने के नुकसान - What Happens When You Eat Breakfast Late

  • लंबे समय तक खाली पेट रहने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल गिर सकता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस करने में समस्या हो सकती है।
  • नाश्ते में देरी करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
  • लंबे समय तक रोजाना देर से नाश्ता करने से पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के तुरंत बाद खाना खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से 

best time to eat breakfast

नाश्ता न खाने से क्या होता है? - What Are The Side Effects Of Not Eating Breakfast

1. एनर्जी की कमी

सुबह का नाश्ता छोड़ने से शरीर को दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी नहीं मिल पाती। इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं।

2. वजन बढ़ना

नाश्ता छोड़ने पर लोग दिनभर में ज्यादा स्नैक्स खाने लगते हैं, जो कि वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

3. हार्मोनल असंतुलन

नाश्ता न करने से कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल बढ़ सकता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

सुबह उठकर नाश्ते में क्या खाना चाहिए? - What Is The Healthiest Breakfast To Eat

  1. अंडे, दही, दूध, और मूंगफली का मक्खन प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।
  2. ओट्स, साबुत अनाज और फलों का सेवन पाचन को दुरुस्त रखता है।
  3. साबुत अनाज की ब्रेड या पोहा जैसे फूड्स से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
  4. ताजे फल और सब्जियां विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स हैं।
  5. अगर देरी से नाश्ता कर रहे हैं तो भारी भोजन से बचें। फल, नट्स और दही जैसे हल्के और पौष्टिक विकल्प चुनें।

निष्कर्ष

नाश्ता दिन की शुरुआत का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसे सही समय पर करना और पौष्टिक डाइट चुनना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। नाश्ता न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में नाश्ते को प्राथमिकता दें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पीरियड्स में कैमोमाइल-टी पीना हो सकता है फायदेमंद, कई समस्याएं होती हैं दूर

Disclaimer