Expert

पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है फ्लटर किक्स एक्सरसाइज, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

शरीर के ऊपरी हिस्से के साथ ही पैरों, जांघों और टखनों की एक्सरसाइज करना भी बेहद  जरूरी होता है। इसके लिए आप फ्लटर किक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और करने का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है फ्लटर किक्स एक्सरसाइज, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

Benefits Of Flutter Kicks: शरीर को तदुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको अपनी डैली लाइफस्टाइल में योग और एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। आपने खुद इस बात को महसूस किया होगा कि ज्यादातर लोगों को शरीर के ऊपरी हिस्से की बॉडी बनाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन ये अप्रोच गलत हैं। आपके शरीर का हर हिस्सा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आप पैरों की मांसपेशियों (Legs Muscles) को मजबूती के लिए फल्टर किक्स एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं। शुरुआत में आपको इस एक्सरसाइज के कम सेट करने चाहिए। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही पूरे शरीर की स्ट्रेंथ में भी बढ़ोतरी होती है। इस लेख में योगा और फिटनेस एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जातने हैं कि फ्लटर किक्स से पैरों की मांसपेशियों (what are the benefits of flutter kicks) को क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे किया जाता है। 

फ्लटर किक्स के लाभ - Benefits of Flutter Kicks Exercise In Hindi 

  • पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है - यह एक्सरसाइज मुख्य रूप से क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग्स और ग्लूट्स पर काम करती है, जिससे आपकी पैरों की ताकत में बढ़ोतरी होती है। 
  • कोर मसल्स को मजबूत करता है - फ्लटर किक्स करते समय आपका एब्डॉमिनल एरिया यानी पेट की मांसपेशियां भी एक्टिव रहती हैं। यह कोर मसल्स को टोन करने में मदद करता है।
  • बॉडी के निचले हिस्से का फैट कम होता है - नियमित रूप से फ्लटर किक्स करने से आपकी लोअर बॉडी के आस-पास जमी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
  • बेहतर संतुलन और स्थिरता - इस एक्सरसाइज से शरीर के संतुलन और स्थिरता में सुधार होता है, जिससे रोजमर्रा के कामों में आसानी होती है।
  • फिटनेस में सुधार - फ्लटर किक्स हृदय गति को बढ़ाती है, जिससे कार्डियोवस्कुलर फिटनेस में सुधार होता है।

benefits of flutter exercise in hindi

फ्लटर किक्स करने का सही तरीका - Steps to Perform Flutter Kicks In Hindi 

  • किसी फ्लैट सतह पर योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को बगल में रखें या फिर कूल्हों के नीचे रख सकते हैं ताकि आपकी पीठ को सपोर्ट मिले।
  • पैर सीधे रखें और हल्के से ऊपर उठाएं (लगभग 6 इंच ऊपर)।
  • एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं और दूसरे पैर को नीचे रखें।
  • फिर, पैर बदलते हुए एक पैर नीचे लाएं और दूसरे को ऊपर उठाएं।
  • इस प्रक्रिया को तेजी से करते रहें, जैसे तैराकी करते समय पैर मारते हैं।
  • इसकी गति को ज्यादा तेज न करें। 
  • करीब 30 सेकंड तक इस एक्सरसाइज को करें। 
  • इसके बाद पैरों को नीचे रखें और थोड़ा रेस्ट करें। 

इसे भी पढ़ें : बॉडी को स्लीम और टोंड बनाने के लिए करें हॉट योगा, जानें इसे करने का तरीका

Flutter Kicks Exercise Benefits: इस एक्सरसाइज से आपके पैऱों की मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं। इस एक्सरसाइज के कुछ सेट्स सुबह और कुछ सेट्स शाम को कर सकते हैं। इससे महिलाओं को पाचन तंत्र से संबंधी समस्या नहीं होती है। इस एक्सरसाइज को किसी ट्रेनर की देखरेख में करने से आपको ज्यादा लाभ मिलता है। 

Read Next

पीठ को मजबूत और हिप्स को लचीला बनाने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

Disclaimer