Expert

बॉडी को स्लीम और टोंड बनाने के लिए करें हॉट योगा, जानें इसे करने का तरीका

भारत में सालों से योग किया जा रहा है। इसके अनेक फायदे होते हैं। आज योग क्रिया में कई बदलाव करके लोगों को कई तरह के फायदे हो रहे हैं। आगे जानते हैं कि हॉट योगा के क्या फायदे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी को स्लीम और टोंड बनाने के लिए करें हॉट योगा, जानें इसे करने का तरीका


What Is Hot Yoga And Benefits In Hindi: भारत में कई हजार सालों से योग किया जा रहा है। योग करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं। आज पूरी दुनिया में योग प्रचलित है, लोग अलग-अलग समस्याओं के लिए योग के कई आसन से अपनी लाइफस्टाइल को आसान बना रहे हैं। समय के साथ योग में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें हॉट योगा (hot yoga) काफी प्रचलित है। हॉट योगा में एक ऐसा कमरा तैयार किया जाता है, जिसका तापमान बाहर की अपेक्षा थोड़ा अधिक होता है, ऐसे कमरे में योग करने से तेजी से पसीना निकलता है। जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। साथ ही, कैलोरी तेजी से बर्न (Calorie Burn) होती है। हालांकि, हॉट योगा के बदलाव कई लोग पर देखें जा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई रिसर्च उपलब्ध नहीं है। लेकिन, इसके बावजूद लोग इस योगा ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। इस लेख में योगाचार्य ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि हॉट योगा के क्या फायदे (Hot Yoga Benefits)  होते हैं और इसे कैसे किया जाता है। 

हॉट योग के क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Hot Yoga in Hindi 

हॉट योग आजकल फिटनेस प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है। हॉट योग पारंपरिक योग का ही एक रूप है, जिसे 35-42 डिग्री सेल्सियस तक के गर्म वातावरण या कमरे में किया जाता है। इसमें शरीर को अतिरिक्त गर्मी मिलने के कारण मांसपेशियों में तनाव कम होता है, जिससे आप आसानी से बॉडी को स्ट्रेच कर सकते हैं। इससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसे करने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह स्लिम और टोन्ड बॉडी पाने के लिए बेहद प्रभावी हो सकता है। आगे जानते हैं इसके फायदे। 

hot yoga benefits for tonned body

  • वजन कम करना - हॉट योग के दौरान शरीर से बहुत पसीना निकलता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके नियमित अभ्यास से वजन कम (Hot Yoga For Weight Loss) करने में मदद मिलती है। 
  • लचीलापन बढ़ाना - गर्म वातावरण या कमरे में शरीर की मांसपेशियों को ज्यादा लचीलापन (Hot Yoga For Flexible Body) मिलता है। इससे आपके स्ट्रेच और योगासन ज्यादा प्रभावी रूप से होते हैं।
  • मांसपेशियों को करें टोंड - हॉट योग के विभिन्न आसनों से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और वे टोन्ड होती हैं। इससे शरीर की शेप (Hot Yoga For Toned Muscles) बेहतर होती है।
  • तनाव कम करना - हॉट योग का नियमित अभ्यास मानसिक तनाव को कम करने में मदद (Hot Yoga For Reduce Stress) करता है। किसी चीज में फोकस करने में सहायक होता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
  • बॉडी को डिटॉक्सिफिकेशन - अत्यधिक पसीने के कारण शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते (Hot Yoga For Body Detoxification) हैं। यह आपकी त्वचा को भी चमकदार और स्वस्थ बनाता है।

हॉट योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? -  Things should be kept in mind while doing hot yoga in Hindi 

  • हॉट योग के लिए आपको पहले से ही कमरे के तापमान को सेट करना होता है। इसके लिए कमरे का तापमान 35-42 डिग्री सेलिसियस होना चाहिए। 
  • इस तापमान में पसीना सरलता से निकलता है। 
  • इस तरह के तापमान में योग को करते समय सूती और ढीले कपड़े पहनें। यह कपड़े पसीने को आसानी से सोखते हैं। 
  • योग करते समय पसीने की फिसलन से बचने के लिए बचने के लिए आप तौलिये या चादर का उपयोग कर सकते हैं।   
  • इसकी शुरुआत में आप हल्के और आसानी से किए जाने वाले आसन कर सकते हैं, जैसे- त्रिकोणासन, ताड़ासन, सूर्यनमस्कार आदि। 
  • इस तरह के माहौल में योग करने से पसीना अधिक आता है, ऐसे में आप योग आसन से पहले या बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपको डिहाईड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए अपनाएं 80-10-10 डाइट रूल, कंट्रोल में रहेगा मोटापा

Benefits Of Hot Yoga In Hindi: वजन को कम करने और मोटापे को कंट्रोल करने के लिए हॉट योगा कर सकते हैं। यह शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर, इसे  किसी एक्सपर्ट की देखरेख में किया जाए तो इसके फायदे कम समय में ही दिखने लगते हैं।  

Read Next

Yoga for Uterus: बच्चेदानी खिसकने पर योग करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer