
Yoga For Relaxation of Mind and Body: स्वस्थ रहने के लिए मन की शांति भी जरूरी है। अगर आपका मन शांत नहीं, तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा पर असर पड़ सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाना कई बार कठिन हो जाता है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना भी मुश्किल होता है। ऐसे में हमारी बॉडी और माइंड को रिलैक्स होने का समय नहीं मिल पाता है। लेकिन अगर आपका माइंड ही रिलैक्स नहीं होगा, तो इसका असर आपकी सेहत और काम दोनों पर पड़ने लगेगा। इसके कारण आपके लिए काम पर ध्यान लगाना मुश्किल होगा। साथ ही, आप हर वक्त कमजोर और थकावट महसूस करेंगे। इसलिए जरूरी है दिन में कुछ समय खुद के लिए निकाला जाए। माइंड को रिलैक्स रखने के लिए आप योगासन की मदद भी ले सकते हैं। योगाभ्यास से आपको स्ट्रेस से डील करने और मेंटली रिलैक्स होने में मदद मिलेगी। आइए इस लेख में जानें ऐसे ही कुछ योगाभ्यास के बारे में।
माइंड को रिलैक्स रखने के लिए रोज करें ये 3 योगासन- Yoga For Relaxation of Mind
ओंकार साधना- Omkar Sadhna
ओंकार साधना प्राचीन समय से ऋषि-मुनियों द्वारा अपनाई जा रही साधना है। इस साधना में व्यक्ति गहन ध्यान में लीन हो जाता है। मन में शांति और सुकून लाने के लिए यह साधना की जाती है। इसमें "ओम" ध्वनि का जाप किया जाता है।
इस योगासन के लिए आसन में बैठकर ओम का जाप करना है। दूसरी बार में मन ही मन में मंत्र का जाप करना है। तीसरी बार में आपको केवल उस ध्वनि को महसूस करना है।
अनुलोम-विलोम- Anulom vilom
अनुलोम-विलोम आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है। इस योगासन में नाक के एक छिद्र से सांस भरकर दूसरी और से निकालना होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और माइंड भी रिलैक्स रहता है।
यह योगासन ध्यान बढ़ाने और तनाव कम करने में मदद करता है। इसका अभ्यास आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। नियमित रूप से 15 से 20 मिनट के अभ्यास से आपको काफी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- ब्रेन को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए करें ये 4 योगासन, तनाव से भी मिलेगी राहत
माइंडफुल ब्रीथिंग- Mindful Breathing
माइंड को रिलैक्स रखने के लिए माइंडफुल ब्रीथिंग एक अच्छा तरीका है। इसमें ब्रीथिंग पर ध्यान लगाना होता है। कब सांस अंदर भरना है या कब बाहर करना है।
इस योगासन से अभ्यास से तनाव और चिंता से राहत मिलती है। काम पर ध्यान लगाने में मदद मिलती है। यह योगाभ्यास ब्लड प्रेशर कम करने, कोर्टिसोल कंट्रोल रखने और सूजन और दर्द कम करने में भी मदद करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- दिन में थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालें। इसमें आप अपने मन पसंद कार्यों को समय दे सकते हैं।
- अगर आपके लिए विचारों को नियंत्रित करना मुश्किल हो, तो किसी करीबी से अपने विचार साझा करें। खुलकर बात करने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें- शरीर और दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 योगासन, शरीर को मिलेंगे कई लाभ
इन तरीकों से आप खुद को मेंटली रिलैक्स रख सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद आपको राहत नहीं मिलती है, तो किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version