शरीर और दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 योगासन, शरीर को मिलेंगे कई लाभ

आज की व्यस्त जीवनशैली में चिंता और तनाव से दूर रहने के लिए योग करना काफी जरूरी है। आइए, जानते हैं इसके खास फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर और दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 योगासन, शरीर को मिलेंगे कई लाभ


आज के समय में हम सब की जीवन शैली कुछ इस तरह की हो गई है कि न चाहते हुए भी चिंता, तनाव, एंजायटी अक्सर घेर ही लेते हैं। यदि आप चाहते हैं कि इन सब से बचे रहें तो कुछ योग आराम दे सकते हैं। कोलंबिया एशिया अस्पताल में सीनियर फिजिशियन डॉ विनय भट्ट के मुताबिक अगर आपका दिन काफी थकान भरा रहता है और आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक जाते हैं तो सोने से पहले आपको अपना शरीर पूरी तरह से रिलैक्स जरूर करना चाहिए। रिलैक्स करने के लिए योग से अच्छी कोई तकनीक नहीं है। इसलिए अगर आप अपने शरीर की केयर करना चाहते हैं तो रोजाना कुछ समय के लिए योग जरूर करें। अधिक काम कर चुके शरीर को रिलैक्स करने की काफी आवश्यकता होती है नहीं तो वह हर समय एक इरीटेशन वाले मोड में चला जाता है और अगले दिन के काम भी ढंग से नहीं हो पाते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जो आपके शरीर की रिलैक्स होने में मदद करते हैं।

Insideasana

1. विपरिता करनी (Viparita Karani Yoga)

यह योगासन बहुत सी समस्याओं का समाधान करता है। यह भी बिगिनर लेवल आसन है। इसके लाभ सुबह खाली पेट करने से अधिक मिलते हैं। इसे 5 से 10 मिनट के लिए इस अवस्था में रहें। यह आपके ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने में मदद करता है। अगर रात में नींद नहीं आती है या इनसोम्निया जैसे डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं या डिप्रेशन है तो यह आसन बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें : फेफड़ों की क्षमता सुधारने के लिए रोज करें अंजनेयासन का अभ्यास, जानें तरीका

2. बालासन (Balasana)

बाल का अर्थ होता है बच्चा। यह एक आसान सा योग आसन है जिसे बिगिनर भी आसानी से कर सकते हैं। इस आसन को खाली पेट करना चाहिए। इसे एक से तीन मिनट के लिए अवश्य करें। यह कमर, कंधों और छाती की मसल्स से टेंशन रिलीज करने में लाभदायक होता है। यह आपकी एंजाइटी कम करने में भी सहायक होता है और आपके हिप्स, जांघों और एंकल को स्ट्रेच करता है। यह आपके दिमाग को शांत करने में भी लाभदायक है।

3. सुप्त मत्स्येंद्र आसन (Supta- Matsyendrasana)

इस आसन का यह नाम एक मत्स्येंद्र नाम के योगी के बाद पड़ा जोकि भगवान शिव के एक उपासक थे। इसे खाली पेट करने से बाउल गतिविधियों में लाभ मिलता है। इसे आधे से एक मिनट तक जरूर करना चाहिए। यह आपकी कमर और हिप्स को मसाज प्रदान करता है। आपके शरीर से सारे टॉक्सिंस को रिलीज कर डाइजेस्टिव ऑर्गन तक ब्लड फ्लो पहुंचाने में मदद करता है। यह आसन शरीर से कठोरता भी खत्म करता है।

Insidemakraasana

4. मकरासन (Makarasana)

इसे मकरासन इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें जो पोज़ बनता है वह मकर जैसा दिखाई देता है। इस आसन के करने से कंधे, कमर रिलैक्स होते हैं और हिप्स में खिंचाव महसूस होता है। इसे खाली पेट ही करें। यह थकान उतारने और अधिक बढ़ हुए ब्लड प्रेशर को नियमित करने में लाभदायक रहता है। अगर शरीर में कहीं-कहीं गांठे महसूस हो रही हैं तो वह भी इस आसन से ठीक हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें : शारीरिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने के लिए फायदेमंद है उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग, जानें करने का तरीका

5. शवासन (Shavasana)

यह भी एक बहुत अच्छा रिलैक्स करने वाला आसन है। इस आसन में आपको अपनी कमर के बल एकदम सीधा लेट जाना है और कुछ समय तक कोई भी गतिविधि नहीं करनी। शव का अर्थ है मृत शरीर और इस आसन में शरीर को एक शव की तरह रखना होता है। इसे दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। इसे 5 से 10 मिनट के लिए तो जरूर करें। यह आपकी सारी मसल्स को आराम पहुंचाने में लाभदायक है। अगर ब्लड सर्कुलेशन या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इस आसन को करने से काफी राहत मिल सकती है।

हमें अपने शरीर के लिए कुछ समय रोजाना जरूर निकालना चाहिए क्योंकि सेहत से ज्यादा जरूरी कुछ नही होता है। अगर आप कार्डियो या हाई इंटेंस वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो आपको यह आसान योग जरूर करने चाहिए।

all images credit: freepik

Read Next

फेफड़ों की क्षमता सुधारने के लिए रोज करें अंजनेयासन का अभ्यास, जानें तरीका

Disclaimer