शारीरिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने के लिए फायदेमंद है उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग, जानें करने का तरीका

उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग करने से आपके शरीर में संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शारीरिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने के लिए फायदेमंद है उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग, जानें करने का तरीका


वर्तमान समय में एक स्वस्थ जीवनशैली आपके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है लेकिन कई लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी योग या एक्सरसाइज नहीं कर पाते है क्योंकि उनका कहना होता है कि उनके पास समय की काफी कमी रहती है। ऐसे में उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग एक ऐसा आसान और समय की बचत करने वाला आसान है, जिसकी मदद से आप  स्वस्थ रह सकते है। उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग आपके शरीर को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है और एकाग्रता में भी सुधार लाता है। इससे नियमित अभ्यास से जागरूकता भी बढ़ती है। इस आसन के अभ्यास से मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है। आइए इस योगासन के फायदे और करने के तरीके के बारे में विस्तार से चर्चा करते है।

उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग के फायदे

1. इस आसन के अभ्यास से पैरों में मजबूती आती है और दर्द में भी आराम मिलता है।

2. शारीरिक और मानिसक संतुलन बनाए रखने के लिए ये अभ्यास काफी फायदेमंद होता है।

3. यह आसन ध्यान रखने की क्षमता और एकाग्रता को भी बढ़ाता है।

4. इसके अलावा इससे श्वसन प्रक्रिया में भी सुधार होता है।

5. इससे पैरों और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती है।

YOGA-FOR-MIND

Image Credit- Freepik

इसे भी पढ़ें- याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोज करें स्वस्तिकासन योग, स्टूडेंट्स और बूढ़े लोगों के लिए है बहुत फायदेमंद

उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग करने का तरीका 

1. इस अभ्यास को करने से पहले आप ताड़ासन मुद्रा में आ जाएं। फिर सांस को अंदर लें और दाएं पैर को ऊपर उठाकर घुटने को पेट के पास ले आएं।

2. ध्यान रखें कि इस स्थिति में आपके दाएं हिप्स में खिंचाव महसूस हो और संतुलन बनाए रखने के लिए अपना ध्यान बाएं पैर पर केंद्रित करें।

3. इसके बाद अपना बायां हाथ कमर पर रखें और दाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़ लें फिर दाएं पैर को आगे की तरफ बढ़ाएं। इस दौरान अपने शरीर को सीधा रखने का प्रयास करें।

4. इसके बाद सहुलियत के अनुसार सांस छोड़ते हुए अपने सिर को घुटने से छुएं। इस दौरान सांस लेते और छोड़ते रहें। सांस को अंदर लेते हुए सिर को ऊपर की ओर उठाएं। 

5. अपनी दृष्टि को सामने की ओर रखें और सांस छोड़ते हुए दांए पैर को बाहर की ओर घुमाएं। 

6. इस मुद्रा में सिर को बाईं ओर घुमाएं और यह तब तक करने का प्रयास करें, जब तक आपकी दृष्टि आपके बाएं कंधे पर न आ जाएं। इस दौरान सांस लेते रहें और छोड़ते रहें।

7. अब सांस लेते हुए आप अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ सकते है। आसन से बाहर आते समय सांस अंदर लेते हुए सिर को वापस सामने की ओर ले जाएं। साथ ही अपने दाएं पैर को भी।

8. फिर से एक बार सिर को घुटने पर टिकाएं और वापस ऊपर की तरफ ले जाएं पर इस समय सांस न लेने की कोशिश करें।

9. अब दाएं हाथ को कमर पर रखें लेकिन दाएं पैर को ऊपर ही रखें। इस स्थिति में पांच बार सांस लें और बाहर छोड़ें।

10. इस आसन को समाप्त करने के लिए अपने दाएं पैर को नीचे कर लें और ताड़ासन की मुद्रा को समाप्त कर दें। यही प्रक्रिया अब दूसरे पैर के साथ दोहरा सकते है।

YOGA-FOR-MIND

Image Credit- Freepik

सावधानियां

1. अगर आपके पीठ के निचले हिस्से, टखने या मांसपेसियों में किसी तरह का दर्द हो, तो इस योगासन को न करें।

2. पैरों में दर्द होने पर इस अभ्यास को न करें।

3. योगासन करने के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार ही पैरों को ऊपर करें।

4. अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक जोर न लगाएं।

5. पहली बार उत्थित हस्तपादाङ्गुष्ठासन योग को ट्रेनर की देखरेख में ही करें।

Read Next

टिनिटस के लिए व्यायाम: कान में घंटी या सीटी की आवाज आती है तो छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 योगासन

Disclaimer