
Yoga Poses For Emotional Health: शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। कोई भी शारीरिक समस्या होने पर उसके लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लक्षण पहचानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति बाहरी रूप से तो स्वस्थ नजर आता है, लेकिन आंतरिक रूप से काफी परेशान होता है। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। लेकिन अपने काम और जिम्मेदारियों में फंसकर हम इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि हमें खुद पर ध्यान देने तक का समय नहीं मिल पाता। इसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है और हमारा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहता। ऐसे में अगर आप कुछ योगासन का सहारा लेते हैं, तो आपको मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने और अपने इमोशंस पर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए करें ये 3 योगासन- Yoga Poses For Enhancing Emotional Health
पश्चिमोत्तानासन- Paschimottanasana
पश्चिमोत्तानासन मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन आसन माना जाता है। यह मन को शांत रखने और तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से ब्रेन पॉवर बढ़ती है और आपको इमोशंस कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
पश्चिमोत्तानासन करने का तरीका
- पश्चिमोत्तानासन करने के लिए सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में योगा मैट पर बैठ जाएं।
- अब अपनी कमर सीधी करें और गहरी सांस भरें।
- अब अपने दोनों पैरों को आगे फैलाकर रिलैक्स होकर बैठें।
- अगले स्टेप में आपको शरीर को पैरो की तरफ झुकाना है और दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करनी है।
- इस दौरान आपका माथा घुटनों को छूना चाहिए और कोहनियां जमीन पर लगी होनी चाहिए।
- कुछ देर इस मुद्रा में रहें और अब पहली वाली मुद्रा में वापिस आ जाएं।
इसे भी पढ़े- अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, तन-मन रहेगा स्वस्थ
बालासन- Child Pose Yoga
बालासन पीठ, जांघों, कूल्हों और टखनों को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इस आसन को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से आपको तनाव से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
बालासन करने का तरीका
- बालासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं।
- अब अपने दोनों टखनों और एड़ियों को एक-साथ मिलाएं।
- अब गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को आगे की ओर ले जाएं और कमर से आगे की ओर झुकने की कोशिश करें।
- इस मुद्रा के दौरान आपके पेट और जांघो के बीच अंतर रहना चाहिए।
- अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ते रहे। इस स्थिति में खुद को कुछ देर होल्ड करें और फिर साधारण मुद्रा में आ जाए।
इसे भी पढ़े- World Mental Health Day : एक्सरसाइज से मानसिक स्वास्थ्य में होते हैं ये 5 सुधार, जानें क्या हैं ये
सुखासन- Easy Pose Yoga
सुखासन के नियमित प्रयास से आपको तनाव और चिंता से राहत मिल सकती है। इसके अभ्यास से आपको खुद को शांत रखने और अपनी भावनाओं पर निंयत्रण रखने में मदद मिल सकती है।
सुखासन करने का तरीका
- सुखासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
- अब अपने पैरों के क्रॉस करके शांत मुद्रा में बैठ जाएं।
- इस दौरान आपको रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए कंधों को तानकर रखना है।
- इस मुद्रा के दौरान लंबी सांस भरना और छोड़ना जारी रखें।
- कुछ देर बाद रिलैक्स हो जाएं और इस मुद्रा को फिर से दोहराएं।
इन आसन के अभ्यास से आपको अपनी भावनाओं परल नियंत्रण करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version