फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित अपनी फिटनेस को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। वे कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुकी हैं। आमतौर पर भी वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिटनेस के लिए प्रेरित हो सकें। हाल ही में उन्होंने एरियल योगा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइये जानते हैं इस योग से होने वाले कुछ फायदे और करने के सही तरीके के बारे में।
एरियल योगा करने के फायदे
- एरियल योगा करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- इस योग को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही पाचन तंत्र में भी सुधार होता है।
- इस योग को करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है साथ ही साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
- इस योग को करने से पीठ का उपरी हिस्सा मजबूत होता है साथ ही पीठ दर्द में भी आराम मिलता है।
- एरियल योग करने से कमर में दर्द और गर्दन के आस-पास के हिस्सों की जकड़न भी कम होती है।
- इसे करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे त्वचा और हार्ट भी हेल्दी रहता है।
View this post on Instagram
एरियल योग करने का सही तरीका
- एरियल योग करने के लिए आपको झूले या फिर किसी कपड़ी की जरूरत पड़ती है।
- यह योग झूले पर लटककर करना होता है, जिसमें आपको हैंगिंग पोजिशन में स्थिर रहना होता है।
- इसे करने के लिए सिल्क के कपड़े को बांधकर व्यक्ति को इसपर लटकाया जाता है।
- इस दौरान आपको शरीर के उपरी हिस्से को उपर की ओर रखना है और पैरों की मूवमेंट पर ध्यान देना है।
- इस दौरान आपको आराम से सांस लेनी है।
किसे नहीं करना चाहिए एरियल योग?
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर हड्डियों से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में इस योग को करने से परहेज करें।
- अगर आपने हाल ही में किसी तरह की सर्जरी कराई है तो इस योग को करने से बचें।
- अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से उपर है तो इसे करने से बचें या फिर ट्रेनर की देखरेख में ही करें।