फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने शेयर की ये 5 बैक एक्सरसाइज, जानें इन्हें करने के फायदे

हाल ही में फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ बैक एक्सरसाइज के बारे में बताया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने शेयर की ये 5 बैक एक्सरसाइज, जानें इन्हें करने के फायदे


बैक या कमर की समस्याओं से अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। कई बार लोग इसे आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। हाल ही में फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ बैक एक्सरसाइज के बारे में बताया है। इन एक्सरसाइज को करने से कमर के दर्द में काफी आराम मिलता है। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में। 

प्लैंक आर्म रेज 

प्लैंक आर्म रेज एक्सरसाइज बैक के साथ ही साथ सेहत के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे करने से बैक की मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ कमर के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। आप चाहें तो नियमित तौर पर इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 

प्लैंक लेग रेज 

प्लैंक लेग रेज करने से कमर को कई तरीकों से फायदे मिलते हैं। इसे करने से कमर की मांसपेशियों में गर्माहट आती है साथ ही साथ शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है। इसे करने से आपकी शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

ब्रिज लेग लिफ्ट 

ब्रिज लेग लिफ्ट ब्रिज एक्सरसाइज का ही रूप है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ कमर के आस-पास के हिस्सों में होने वाली जकड़न भी काफी हद तक कम होती है। इसे आप 2 से 5 मिनट तक कर सकते हैं। 

सर्कल्स 

नम्रता ने बैक की समस्याओं के लिए सर्कल्स एक्सरसाइज के बारे में भी बताया। यह एक्सरसाइज कमर, पीठ और गर्दन में होने वाली जकड़न को कम करने में मदद करती है। यही नहीं, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को नियमित तौर पर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या घने कोहरे में खुली जगह पर योग या प्राणायाम करना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

स्विमिंग 

उन्होंने फिट रहने और बैक के दर्द को कम करने के लिए स्विमिंग के पोज के बारे में भी बात की है। फिट रहने के लिए यह पोज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 

Read Next

फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने खास अंदाज में विश किया नया साल, बताए 2024 में फिट रहने के लिए 12 एक्सरसाइज

Disclaimer