गाजर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे खाने से त्वचा हेल्दी रहने से लेकर पाचन तंत्र तक स्वस्थ रहता है। गाजर खाने के भी अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। कुछ लोग इसे पकाकर खाते हैं तो कुछ लोगों को कच्ची गाजर खाना पसंद होती है। हाल ही में डायटीशियन दीपशिखा जैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने गाजर खाने के सही तरीके के बारे में बात की है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
किस तरह खाएं गाजर?
बहुत से लोगों में गाजर खाने को लेकर भी कई तरीकों के भ्रम होते हैं। डायटीशियन दीपशिखा के मुताबिक कच्ची गाजर खाने के बजाय गाजर को पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होती है। दरअसल, गाजर में बीटा कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसे पकाकर खाने से शरीर को करीब 40 प्रतिशत तक बीटा कैरोटीन मिलता है। वही, गाजर को कच्चा खाने से शरीर में इस पोषक तत्व का अवशोषण काफी कम होता है। इसे कच्चा खाने से आपको बीटा-कैरोटीन केवल 3 से 4 प्रतिशत ही मिलता है।
View this post on Instagram
बीटा-कैरोटीन अधिक मिलता है
दीपशिखा के मुताबिक गाजर को उबालते समय बीटा-कैरोटीन बनाने के लिए इसकी सेल वॉल ब्रेक होती हैं। जिससे इस पोषक तत्व की मात्रा बढ़ती है और शरीर में इसका अवशोषण आसानी से होता है। इससे आंखों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। गाजर को कच्चा खाने के बजाय आप इसका हलवा बनाकर या फिर इसे उबालकर सब्जी में मिलाकर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - गाजर खाने से बालों को मिलते हैं गजब के फायदे, बाल बनते हैं मजबूत और चमकदार
गाजर खाने के फायदे
- गाजर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसमें बीटा-कैरोटीन की मात्रा होती है, जो आंखों के लिए काफी लाभकारी होती है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- इसे खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहने के साथ ही मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी बढ़ती है।
- गाजर खाने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।