Doctor Verified

क्या फेस योग वाकई काम करता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए लोग फेस योग करते हैं। लेकिन क्या यह सच में काम करता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फेस योग वाकई काम करता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान


Is Face Yoga Effective For Skin: त्वचा पर निखार बनाए रखने के लिए हम क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं? स्किन केयर ट्रीटमेंट से लेकर दादी-नानी के नुस्खे तक हर चीज ट्राई करते हैं, जिससे त्वचा में निखार आ सके। लेकिन त्वचा पर बाहरी निखार लाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों जरूरी है। कई लोग मानते हैं कि त्वचा पर निखार लाने के लिए फेस योग फायदेमंद होता है। इससे रिंकल्स और फाइन लाइंस कम होती है और त्वचा पर निखार आता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? क्या फेस योग हमारी त्वचा पर सच में काम करता है? इस बारे में जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट अपाराजिता लांबा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइये इस लेख में जानें इसका उत्तर।

face yoga

क्या फेस योग सच में काम करता है- Is Face Yoga Effective? 

एक्सपर्ट के मुताबिक चेहरे पर झुर्रियां चेहरे की मसल्स मूवमेंट के कारण होती हैं। लेकिन दावा किया जाता है कि फेस योग में मसल्स मूवमेंट से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती है। जबकि ऐसा नहीं है, क्योंकि फेस योग में मसल्स और ज्यादा स्ट्रेच होती हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस ज्यादा बढ़ सकती है। फेस योग सिर्फ स्किन को रिलेक्स करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप कुछ योग मुद्रा का अभ्यास करते हैं, तो आपकी त्वचा और बालों को कई फायदे मिलते हैं- 

इसे भी पढ़ें- क्या एंटी एजिंग क्रीम लगाने से वाकई झुर्रियां कम होती हैं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

आइए अब जानते हैं कौन से योग त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं- Which Face Yoga Best For Skin And Hair  

शीर्षासन (शीर्षासन)

शीर्षासन करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह स्कैल्प में पर्याप्त पोषण पहुंचाता हैं, जिससे बाल और त्वचा सुंदर और चमकदार बनते हैं। 

सर्वांगासन 

यह योग करने से न सिर्फ थायरॉयड कंट्रोल रहता हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। यह मुद्रा तनाव को दूर रखती है, साथ ही बालों में चमक भी बनाए रखती है। इससे बालों का झड़ना कम होता है त्वचा भी चमकदार बनती है।

हलासन

हलासन करने से तनाव कम होता है और बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। पाचन बेहतर बनाने के लिए भी हलासन एक अच्छा योग है। इसके नियमित अभ्यास से त्वचा को अंदर से बाहर तक गहरी चमक मिलती है।

इसे भी पढ़ें- क्या स्किन केयर के ये इंटरनेट हैक्स वाकई काम करते हैं? एक्सपर्ट से जानें 

मत्स्यासन (मछली मुद्रा)

इस मुद्रा से त्वचा मे निखार बना रहता है। यह छाती और गले को अनलॉक करता है, जिससे थायरॉयड कंट्रोल रहता है। इसके नियमित अभ्यास से  चेहरे पर निखार और बालों में चमक बनी रहती है। 

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन करने से तनाव दूर होता है और त्वचा में निखार आता है।  इसके अभ्यास से सिर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे त्वचा और बाल दोनों ही बेहतर होते हैं।

चलते-चलते

अगर आप हेल्दी स्किन केयर की आदते अपनाते हैं, जैसे कि पर्याप्त नींद लेना, हेल्दी डाइट खाना और धूम्रपान और शराब अवॉइड करना आदि। तो आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से बेहतर बनती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो, इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

स्किन का ग्लो बढ़ाने से लेकर दाग-धब्बे दूर करने में फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें लगाने का तरीका

Disclaimer