Myths Related To Face Yoga: योग हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा होता है। योग की जब बात आती है तो फेस योग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। फेस योग करने से चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने और त्वचा संबंधित समस्याएं कम करने में मदद करता है। फेस योग ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में भी फायदेमंद है। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर फेस योग से संबंधित इतनी वीडियोज वायरल हो रही हैं, कि लोग गलत जानकारी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इस कारण लोग फेस योग के जुड़ी कई कहीं-सुनी बाते ज्यादा फैल रही हैं। फेस योगा एक्सपर्ट हरसिमरत कौर ने फेस योग से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथक के बारे में जानकारी शेयर की है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन मिथक के बारे में।
फेस योग के जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई- Myths and Facts Related To Face Yoga
मिथक- फेस योग करने से रिंकल्स होते हैं
अधिकतर लोग फेस योग करने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उन्हें रिंकल्स हो सकते हैं। यह केवल एक मिथक है क्योंकि फेस योग से स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर ठीक से किया जाए, तो फेस योग मसल्स को टोन और लचीला बनाने में मदद करता है। इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है। फेस योग अगर सही तरीके से किया जाए तो यह त्वचा को नुकसान नहीं करता है।
मिथक- फेस योग करने के लिए टूल की जरूरत होती है
आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो मिल जाएंगी, जिनमें फेस योग को टूल्स के जरिए करना ही सही बताया गया है। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। फेस योग में टूल्स सिर्फ कुछ तरीकों में मदद करते हैं। लेकिन इससे फेस योगासन का कोई सीधा संबंध नहीं है। अगर आप नियमित रूप से फेस योग करते हैं तो आपको फर्क जरूर नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Face Yoga: रात को सोने से पहले 3 मिनट के लिए करें ये फेस योग, त्वचा में आएगा कसाव
मिथक- फेस योग से तुरंत रिजल्ट नजर आते हैं
फेस योग करने से तुरंत रिजल्ट नहीं मिलता है। इसके लिए कुछ दिन तक इंतेजार करना जरूरी होता है। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और स्किन केयर रूटीन फॉलो करना भी जरूरी है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से फेस योग नहीं करते हैं, तो आपको फर्क नजर नहीं आएगा।
मिथक- फेस योग सिर्फ बढ़ती उम्र में होता है
फेस योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है। इसलिए फेस योग से जुड़ा यह मिथक गलत है। फेस योग करने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होगी, सर्कुलेशन बेहतर होगा और चेहरे पर उम्र के लक्षण भी जल्द नजर नहीं आएंगे। सही ढ़ंग से किया जाए तो इससे आपको जल्द फायदे दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें- क्या फेस योग वाकई काम करता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान
इस लेख में हमने फेस योग से जुड़े कई मिथकों के बारे में जाना। अगर आप भी फेस योग शुरू करना चाहते हैं, तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version