Doctor Verified

क्या आयुर्वेद के हिसाब से पेट भरकर नाश्ता करना सही है? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट करने का सही तरीका

क्या आयुर्वेद के हिसाब से पेट भरकर नाश्ता करना सही है? आइये डॉक्टर से जानते हैं सुबह का नाश्ता कितना और कैसे करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आयुर्वेद के हिसाब से पेट भरकर नाश्ता करना सही है? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट करने का सही तरीका


Is It Good to do Heavy Breakfast According to Ayurveda in Hindi: हम बचपन से यह सुनते आ रहे हैं कि सुबह का नाश्ता पेट भरके करना चाहिए। यह बात बिलकुल ठीक है कि सुबह का नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। सुबह का नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है साथ ही साथ शरीर में पोषक तत्वों की भी आपूर्ति होती है। लेकिन कुछ लोग सुबह का नाश्ता काफी हेवी करते हैं। सुबह के समय ज्यादा पराठे, तेल, मक्खन और घी वाला खाना खाना सेहत कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए। लेकिन क्या आयुर्वेद के हिसाब से ऐसा करना सही माना जाता है? आइये तुलसी आयुर्वेद के आयुर्वेदिक डॉ. अंकित अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में।

क्या सुबह का नाश्ता पेट भरकर करना चाहिए?

डॉ. अग्रवाल के मुताबिक आयुर्वेद के हिसाब से सुबह का नाश्ता पेट भरकर करना तभी सही माना जाता है जब आप आयुर्वेद के नियमों का पालन करें। अगर आप सुबह उठकर जल्दी-जल्दी में ब्रेकफास्ट करके काम पर चले जाते हैं तो यह तरीका गलत है। अगर आप आयुर्वेद के नजरिए से देखें तो सबसे पहले सुबह उठकर आपको व्यायाम करना चाहिए। शरीर पर तेल लगाना चाहिए और कुछ देर धूप में बैठना चाहिए। इसके बाद आपको अपना नाश्ता करना चाहिए। अगर आप ये रूटीन फॉलो करते हैं तो आप पेट भरके सुबह का नाश्ता कर सकते हैं। 

पाचन अग्नि होती है सक्रिय

आयुर्वेद के हिसाब से यह रूटीन फॉलो करने से आपका डायजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है साथ ही पाचन अग्नि भी एक्टिव रहती है। अगर आप यह रूटीन फॉलो करते हैं तो आपकी पाचन अग्नि आप द्वारा खाए गए खाने को आसानी से पचा सकती है। लेकिन, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और पेट भरके नाश्ता करते हैं तो कई बार इससे खाना ठीक तरह से नहीं पच पाता है और गैस-अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको आयुर्वेद के नियमों का पालन करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक आपको भूख से कम ही खाना खाना चाहिए। 

Read Next

मुंह में लौंग रखकर सोना सही है या गलत? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer