Doctor Verified

किन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में बिल्कुल न छोड़ें सुबह का नाश्ता

अक्सर लोग सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा, कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में भी नाश्ता नहीं करने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
किन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में बिल्कुल न छोड़ें सुबह का नाश्ता


Does Skipping Breakfast Cause Health Problems In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह के समय नाश्ता करना जरूरी है, लेकिन कई लोग काम की भागदौड़ के कारण सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं और चाय बिस्किट खा लेते हैं। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में नाश्ता बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से कई ब्लड शुगर जैसी कई परेशानियां बढ़ सकती है। आइए नोएडा के सेक्टर-11 में स्थित मेट्रो मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल की क्लिनिकल न्यूट्रीशन और डायटेटिक्स में एमएससी, सीनियर डाइटिशियन, वीना कुमारी (Dietitian Veena Kumari, Senior Dietitian, MSc in Clinic Nutrition and Dietetics, Diabetes educator, Metro Multi-speciality hospital, Sector-11, Noida) से जानें किन स्वास्थ्य समस्याओं में नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए?

किन लोगों को नहीं छोड़ना चाहिए सुबह का नाश्ता - Who Should Not Skip Breakfast?

एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के समय में ज्यादातर लोग नाश्ता नहीं करते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं बढ़ सकती हैं, साथ ही, इसके कारण ब्लड शुगर, वजन बढ़ने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से प्रोटीन युक्त नाश्ता करना फायदेमंद है। इसके अलावा, हेल्दी स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद है।

ब्लड शुगर न छोड़ें

ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों को सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए और ज्यादा देर खाली पेट रहने से बचना चाहिए। ऐसा करने से लोगों को ब्लड शुगर के बढ़ने, थकान और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ता करना फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: रूजुता दिवेकर ने बताया किन लोगों के लिए नाश्ता करना है बेहद जरूरी, जानें शेड्यूल के अनुसार नाश्ते के विकल्प

does skipping breakfast cause health problems in hindi 01 (3)

हार्ट से जुड़ी समस्या में न छोड़ें

हार्ट की समस्या से पीड़ित लोगों को नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। इनके लिए सुबह का नाश्ता करना जरूरी है। सुबह के समय नाश्ता करना से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। बता दें, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने के कारण लोगों में हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

शरीर में कमजोरी की समस्या में

शरीर में कमजोरी महसूस होने की समस्या अक्सर पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए सुबह नाश्ता करना जरूरी है। ऐसा करने से स्वास्थ्य को हल्दी रखने, शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

वजन बढ़ने की समस्या में

कई लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। सुबह का नाश्ता छोड़ने से लोगों को वजन बढ़ने, मेटाबॉलिज्म के स्लो होने और थकान होने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन बढ़ने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: आप भी देर से करते हैं सुबह का नाश्‍ता, तो जानें इससे सेहत को होने वाले 5 नुकसान के बारे में

इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या

कई लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा शरीर की इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण होता है। ऐसे में सुबह का नाश्ता छोड़ने से यह समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में सुबह के समय फाइबर और प्रोटीन से युक्त नाश्ता करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

स्ट्रेस की समस्या में

कई लोग अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण नाश्ता नहीं करते हैं, जिसके कारण स्ट्रेस की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में सुबह नाश्ता करने से शरीर को एनर्जी देने और ब्रेन को एक्टिव रखने में मदद मिलती है।

माइग्रेन की समस्या में

कई लोग माइग्रेन की समस्या से परेशानी रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से पीड़ित लोगों को सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से लोगों को सिर में दर्द बढ़ने और माइग्रेन की समस्या बढ़ने लगती है। इससे राहत के लिए नियमित रूप से नाश्ता करें।

निष्कर्ष

ब्लड शुगर, हार्ट, माइग्रेन, वजन बढ़ने, स्ट्रेस, इम्यूनिटी के कमजोर होने और शरीर में कमजोरी आने की समस्या से पीड़ित लोगों को सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। नाश्ता न करने के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकता है।

ध्यान रहे, इन समस्याओं से पीड़ित लोगों को थकान, कमजोरी और कोई भी अन्य परेशानी होने पर इनको नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें, साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें और पोषक तत्वों से युक्त फूड का सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह का सबसे हेल्दी नाश्ता कौन सा है?

    हेल्दी रहने के लिए सुबह के समय साबुत अनाज का टोस्ट, नट्स, ग्रीन टी, अंडे, ओट्स, फल और दलिया जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को नाश्ते में लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है।
  • नाश्ता किसे नहीं छोड़ना चाहिए?

    नाश्ता किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन शरीर की कमजोरी, वजन बढ़ने, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। 
  • सुबह का नाश्ता कितने बजे खाना चाहिए?

    सुबह का नाश्ता लोगों को सुबह 7 बचे से 9 बजे के बीच करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। 

 

 

 

Read Next

क्या शरीर से आने वाली दुर्गंध किसी बीमारी का संकेत है? जानें मुख्य कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer