Expert

आप भी देर से करते हैं सुबह का नाश्‍ता, तो जानें इससे सेहत को होने वाले 5 नुकसान के बारे में

सुबह नाश्ता देर से करने से मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, पाचन पर असर पड़ता है, वजन बढ़ता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी देर से करते हैं सुबह का नाश्‍ता, तो जानें इससे सेहत को होने वाले 5 नुकसान के बारे में


सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है क्योंकि यह रातभर के उपवास को तोड़ता है और दिन की एनर्जी का मुख्य स्रोत बनता है। सही समय पर नाश्ता न केवल आपके मेटाबोलिज्म को एक्‍ट‍िव करता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देता है। लेकिन जब नाश्ते में देरी की जाती है, तो यह शरीर के कई जरूरी काम पर बुरा असर डालता है। कई लोग समय की कमी, या जल्दी काम पर जाने के कारण नाश्ता नहीं करते या इसे बहुत देर से करते हैं। यह आदत न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी बिगाड़ सकती है। सही समय पर नाश्ता न करने से शरीर एनर्जी की कमी महसूस करता है, जिससे थकावट, कमजोरी और कार्यक्षमता में कमी होती है। इसके अलावा, यह मेटाबोलिज्म को धीमा कर देता है, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सुबह का नाश्ता देर से करने के क्या नुकसान हो सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

1. मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है- Slows Down Metabolism

delay-in-breakfast

सुबह जल्दी नाश्ता करने से मेटाबोलिज्म एक्‍ट‍िव रहता है। लेकर अगर नाश्ता देर से किया जाए, तो यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है। इसका परिणाम वजन बढ़ने और पेट की चर्बी बढ़ने के रूप में दिखाई देता है। इसल‍िए नाश्‍ता करने का समय फ‍िक्‍स करना चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- क्या आयुर्वेद के हिसाब से पेट भरकर नाश्ता करना सही है? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट करने का सही तरीका

2. शुगर लेवल कम हो जाता है- Low Sugar Level

लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है। नाश्ता देर से करने से शरीर, एनर्जी की कमी महसूस करता है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह विशेष रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए हान‍िकारक हो सकता है। इसल‍िए डॉक्‍टर डायब‍िट‍िक मरीजों को समय पर खाने की सलाह देते हैं।

3. वजन बढ़ने की संभावना रहती है- It Causes Weight Gain

नाश्ता देर से करने पर भूख ज्‍यादा लगती है और आप बिना सोचे-समझे ज्यादा कैलोरी युक्त खाना खा लेते हैं। यह वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसके अलावा, देर से नाश्ता करने से रात के भोजन का समय भी खराब हो जाता है, जिससे शरीर को अतिरिक्त कैलोरी स्टोर करनी पड़ती है। इसल‍िए अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो समय पर नाश्‍ता करें।

4. हार्मोनल असंतुलन- Hormonal Imbalance

नाश्ते में देरी करने से शरीर में भूख से संबंधित हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख बढ़ने के संकेत मिलते हैं। लंबे समय तक यह आदत हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है। नाश्ता देर से करने पर शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल समय पर नहीं मिलते, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

5. मानसिक स्वास्थ्य ब‍िगड़ सकता है- It Affects Mental Health

देर से नाश्ता करने से दिमाग को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है। यह मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। अगर आप समय पर नाश्‍ता नहीं करेंगे, तो काम करने में मन नहीं लगेगा और वर्क लाइफ ब‍िगड़ने से आप अवसाद का श‍िकार हो सकते हैं।

सुबह का नाश्ता देर से करने की आदत सेहत के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती है इसलिए, अपने नाश्ते का समय तय करें और इसे नियमित रूप से फॉलो करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं ये 7 फूड ग्रुप, शारीरिक विकास को देते हैं बढ़ावा

Disclaimer