Expert

आयुर्वेद के अनुसार क्या है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने का सही समय? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Best Time For Breakfast, Lunch And Dinner: आयुर्वेद के अनुसार खाने का सही समय क्या है और हम ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर कब करना चाहिए, यहां जानें...
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार क्या है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने का सही समय? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Best Time For Breakfast, Lunch And Dinner: जब भी हम डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट्स के पास जाते हैं, तो वे हमेशा कहते हैं कि खाना-पीना अच्छा खाया करो, साथ ही संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन किया करो। लेकिन आयुर्वेद की मानें, तो भोजन हमेशा भूख के अनुसार करना चाहिए। जितना भूख हो उतना खाना खाओ। लेकिन यह  सही है कि आपका आहार संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार सिर्फ भोजन ठीक खाना भर ही पर्याप्त नहीं है, किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से बचने और भोजन का पूर्ण लाभ पाने के लिए भोजन सही समय पर करना भी बहुत जरूरी है। आप किस समय पर क्या खाते हैं, यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में बहुत अहम भूमिका निभाता है। सुबह से लेकर रात के खाने तक, आयुर्वेद में भोजन करने अपने कुछ अलग नियम हैं, जिन्हें हमें जरूर फॉलो करना चाहिए। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने का सही समय क्या है?  सुबह का नाश्ता, दोपहर और  रात के भोजन का अखिर सही समय क्या है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने का सही समय- Best Time For Breakfast, Lunch And Dinner According To Ayurveda In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह 6 से 10 बजे का समय कफ प्रधान होता है। वहीं 10 से 2 का सम पित्त प्रधान और 2 से 6 के बीच का सम वात प्रधान होता है। हमें अपने भोजन का समय और फूड्स इसी के अनुसार निर्धारित करने होते हैं।

Best Time For Breakfast, Lunch And Dinner

ब्रेकफास्ट कब करें- Best Time To Have Breakfast

सुबह का नाश्ता आपको सुबह 7 से 9 बजे के बीच कर लेना चाहिए। यह कफ प्रधान समय होता है और इस दौरान आपकी पाचन अग्नि मंद होती है, इसलिए आपको इस दौरान ठंडी तासीर वाली फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढें: इन हाई प्रोटीन और लो कैलोरी फूड्स को करें ब्रेकफास्ट में शामिल, वेट लॉस में मिलेगी मदद

दोपहर का भोजन कब करें- Best Time To Have Lunch

लंच करने का सबसे अच्छा समय 12 से 2 बजे के बीच है। इसे आयुर्वेद में पित्त काल कहा जाता है। इस दौरान आपकी पाचन अग्नि अपने चरम पर होती है। इस समय आप पचने में भारी और अधिक भोजन का सेवन कर सकते हैं। आप जो कुछ भी खाएंगे वह आसानी से पच जाएगा। इसलिए इसे दिन का मुख्य भोजन भी माना जाता है।

इसे भी पढें: ब्रेकफास्ट और लंच के बीच कितना गैप होना जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

रात का भोजन कब करें- Best Time To Have Dinner

आदर्श रूप से आपको अपना डिनर 8 बजे से पहले कर लेना चाहिए। रात के खाने के लिए शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय को वात प्रधान माना जाता है। आपकी पाचन इस दौरान मंद हो जाती है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि रात के खाने में बहुत भारी फूड्स नहीं खाने चाहिए।

All Image Source: Freepik

Read Next

क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer