Doctor Verified

क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Does Drinking More Water Make Your Skin Glow: क्या ज्यादा पानी पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है, जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Does Drinking More Water Make Your Skin Glow: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इस स्थिति डिहाइड्रेशन कहते हैं। डिहाइड्रेशन की वजह से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि स्किन को हेल्दी और जवान रखने के लिए भी रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लोग यह भी पोस्ट करते हैं कि ज्यादा पानी पीने से आपकी स्किन का ग्लो कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन सोशल मीडिया या इंटरनेट पर मौजूद किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले इसकी सच्चाई जरूर जान लेनी चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या सच में ज्यादा पानी पीने से स्किन का ग्लो बढ़ जाता है।

क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है?-  Does Drinking More Water Make Your Skin Glow in Hindi

स्किन को हाइड्रेटेड रखने से इसकी चमक बनी रहती है और कई गंभीर परेशानियों से भी बचाव होता है। शरीर में पानी की कमी होने का सीधा असर आपकी स्किन और सेहत पर पड़ता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत ज्यादा पानी पीने से भी शरीर को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। लोग कहते हैं कि ज्यादा पानी पीने से आपकी स्किन की चमक या इसका ग्लो बढ़ता है। 

Does Drinking More Water Make Your Skin Glow

इसे भी पढ़ें: शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें पानी की कमी पूरी

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर में वॉटर रिटेंशन समेत कई समस्याओं का खतरा रहता है। इसलिए संतुलित मात्रा में नियमित रूप से पानी पीना चाहिए। रोजाना 4 से 6 लीटर पानी पीने और लिक्विड ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा नहीं रहता है। इससे ज्यादा पानी पीने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।" संतुलित मात्रा में पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और इससे ग्लो बढ़ जाता है। यही नहीं संतुलित मात्रा में पानी पीने से स्किन से जुड़ी परेशानियां जैसे एक्ने, पिंपल्स और डार्कनेस का भी खतरा कम रहता है। डार्क सर्कल्स को भी कम करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

पानी पीने से स्किन को होने वाले फायदे

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने से लेकर स्किन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना फायदेमंद होता है। पानी पीने से आपकी स्किन तक ऑक्सीजन का प्रवाह सही रखने में मदद मिलती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद मिलती है। त्वचा की नमी बनी रहने से ऑयली स्किन, पिगमेंटेशन और एक्ने जैसी परेशानियों का खतरा कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही तरीका

ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती हैं। जिससे किडनी पर असर पड़ने के साथ व्यक्ति हाइपोनेट्रिमिया का शिकार भी हो जाता है। जिससे शरीर में ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई बार ज्यादा पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए रोजाना संतुलित मात्रा में ही पानी पीना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये 4 लॉ शुगर वाले ड्राई फ्रूट्स, ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

Disclaimer