Low Sugar Dry Fruits in Hindi: डायबिटीज आजकल की एक बेहद आम समस्या हो गई है। खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में 420 मिलियन से अधिक लोगों को डायबिटीज है। आपको बता दें कि टाइप 2 डायबिटीज सबसे आम है। डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं कर पाता है। या फिर शरीर इसका उपयोग सही तरीके से नहीं कर पाता है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज रोगियों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना होता है, जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स, शुगर, फैट और कार्ब्स कम होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे लॉ शुगर वाले ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन डायबिटीज रोगी आराम से कर सकते हैं।
शुगर पेशेंट्स के लिए लॉ शुगर ड्राई फ्रूट्स- Low Sugar Dry Fruits for Diabetes Patients in Hindi
1. बादाम
बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। डायबिटीज रोगियों के लिए भी बादाम फायदेमंद होता है। दरअसल, बादाम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फैट और शुगर कम होता है। आपको बता दें कि एक कप बादाम में लगभग 6.86 ग्राम शुगर होता है। डायबिटीज रोगी बिना झिझक के बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
2. काजू
डायबिटीज रोगियों के लिए काजू का सेवन करना भी लाभकारी होता है। काजू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। काजू खाने से डायबिटीज के लक्षणों और ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि काजू में शुगर भी कम होता है। 28 ग्राम काजू में 2 ग्राम चीनी होती है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में काजू जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगी रोजाना जरूर करें वॉक, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल और मिलेंगे ये 5 अन्य फायदे
3. पिस्ता
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो डाइट में पिस्ता भी शामिल कर सकते हैं। पिस्ता में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते है। पिस्ता खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। पिस्ता ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आपको बता दें कि पिस्ता में कैलोरी और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों को लाभ पहुंचाता है। पिस्ता में शुगर का स्तर भी कम होता है। इसमें 2.2 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर आप पिस्ता का सेवन करेंगे, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ेगा।
4. अखरोट
अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि 30 ग्राम अखरोट में 0.7 ग्राम शुगर होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए सही होता है। अखरोट खाने से डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। अखरोट में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स भी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन करेंगे, तो आपको काफी लाभ मिलेगा।