शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाते हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

संतुलित आहार लेना जितना महत्वपूर्ण है, उससे बहुत ज्यादा जरूरी है कि उनसे मिलने वाले पोषक तत्व आपके शरीर में ठीक से अवशोषित हो सकें। खाएं ये 7 फूड कॉम्बिनेशन।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाते हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित भोजन करना जरूरी है। संतुलित आहार में सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के साथ एक समस्या अक्सर देखने को मिलती है, कि वह खाते तो बहुत कुछ हैं लेकिन उनके शरीर में लगता नहीं है। सब कुछ हेल्दी खाने के बाद भी उनके शरीर में पोषण की कमी देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी इसका कारण जानने की कोशिश की है? डायटीशियन मनप्रीत की मानें ऐसा होने का एक बड़ा कारण शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक नहीं होना है, जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं उसका लाभ आपको ठीक से नहीं मिल पाता है। आप सबकुछ खाते तो हैं, लेकिन उनमें मौजूद पोषक तत्व आपका शरीर ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है। इसलिए सिर्फ आपको अच्छा खाने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि आपको ऐसा भोजन करने की जरूरत होती है जो आपके शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में भी मदद कर सके।

अब सवाल यह है कि ऐसा क्या खाएं कि शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो सके? डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो इसमें कुछ फूड्स को मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए 7 फूड कॉम्बिनेशन बता रहे हैं।

Food Combination To Increase Nutrients Absorption In Hindi

पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने वाले 5 फूड कॉम्बिनेशन- Food Combinations That Increase Nutrient Absorption In Hindi

1. हल्दी और काली मिर्च

हल्दी में करक्यूमिन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, जिसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसलिए हल्दी और काली मिर्च खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढें: रात में सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या लाभ मिलते हैं? जानें एक्सपर्ट से

2. ग्रीन टी और दालचीनी

यह कॉम्बिनेशन एंटीऑक्सीडेंट के अवशोषण को बढ़ाता है, सूजन को रोकने में मददगार है साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

3. दाल और नींबू का रस

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है या हीमोग्लोबिन लेवल कम है उनके लिए दाल और नींबू का रस का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में आयरन और विटामिन बी12 के अवशोषण को बढ़ावा देता है।

4. सलाद और जैतून का तेल

यह कॉम्बिनेशन विटामिन A, E, D, K जैसे वसा में घुलनशील विटामिन के अवशोषण को बढ़ाता है और नाइट्रो फैटी एसिड बनाता है जो बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

5. बाजरा रोटी और देसी घी

दोनों ही फूड्स मजबूत पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

6. आम और चिया बीज

इनका सेवन करने से ग्लाइसेमिक लोड को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी होता है।

7. दाल और अनाज

खिचड़ी, दाल और चावल में मौजूद प्रोटीन सामग्री, आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कैल्शियम अवशोषण में सुधार करने में मदद करती है।

इसे भी पढें: अश्वगंधा, दूध और शहद का करें एक साथ सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से आपको सिर्फ पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में ही फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। इसलिए इन्हें डाइट का हिस्सा बनाएं।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

साबूदाना खीर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसमें मौजूद कैलोरीज और पोषक तत्व

Disclaimer