Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

खराब AQI में रोज सुबह गर्म पानी से गरारा करती हूं, मिलते हैं ये 3 जबरदस्त फायदे

खराब एक्यूआई में हेल्दी रहना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गले में खराश, दर्द जैसी प्रॉब्लम बनी रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए मैंने एक नायाब नुस्खा अपनाया। आप भी करें इसे जरूर ट्राई।

Gargling With Warm Water: देश के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ चुकी है, लेकिन एक्यूआई में अब भी सुधार नहीं है। ऐसे में कई लोगों को खांसी, गले में खराश की समस्या पूरे साल बनी रहती है। ऐसा ही मेरे साथ भी था। हर सुबह जब नींद से उठती थी, तो गले में दर्द, खराश और खांसी की समस्या बनी रहती थी। कभी-कभी तो दिक्कत इतनी ज्यादा हो जाती थी कि समझ ही नहीं आता था कि क्या करूं? फिर मैंने एक छोटा सा नुस्खा अपनाया और मेरी समस्या पूरी तरह खत्म हो गई। इस बारे में मैंने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की।

क्या थी समस्या?

omh self tried how gargling with warm water 1 (9)

जैसा कि मैंने बताया कि खराब एक्यूआई की वजह से सुबह उठती नींद से उठने के बाद से ही गले में खराश होने लगती थी। कभी-कभी खांसी काफी बढ़ जाती थी। खांसी इतनी ज्यादा होती थी कि कई बार ऐसा लगता था जैसे गला छिल गया है। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि इस कंडीशन में क्या करूं? सच बताऊं मुझे अपने से ज्यादा अपने 10 साल के बेटे और पति, जो कि अस्थमा के मरीज हैं, उनकी चिंता रहती थी। NCBI की एक रिपोर्ट भी कहती है कि एनवायर्नमेंटल फैक्टर की वजह से गले में खराश और दर्द हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: इन 6 तरह के पानी के गरारे करने से गले की हर समस्या होती है दूर, जानें रोज गरारा करने के 11 फायदे 

रोजाना सुबह किया ये एक काम

जब गले की खराश ज्यों की त्यों रही, तो मैंने इसको लेकर लापरवाही नहीं की। रोजाना सुबह एक गिलास नमक वाले गर्म पानी से गरारा करना और इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीने से मैंने दिन की शुरुआत की। इससे मेरे गले की खराश में धीरे-धीरे कमी आने लगती और खांसी भी कम होने लगी। ऐसा घर में हम तीनों ने किया। धीरे-धीरे मुझे सीने में भारीपन भी कम महसूस होने लगा। यही नहीं, मुझे रोजाना सुबह गर्म पानी से गरारा करने और गुनगुना पानी पीने से कई अन्य फायदे भी मिले। जैसे मेरी पाचन क्षमता बेहतर हो गई और अब मैं सुबह उठने के बाद काफी फ्रेशनेस और एनर्जेटिक भी फील करती हूं।

इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले गर्म पानी के गरारे करने के फायदे, जानें एक्सपर्ट से

गर्म नमक पानी से गरारा करने पर एक्सपर्ट के सजेशन-  Warm Water Gargle Benefits By Expert

गले की खराश में कमीः खराब एक्यूआई में रोजाना गर्म पानी से गरारा करने से गले की खराश कम होती है, क्योंकि गर्म पानी गले में जमे म्यूकस को नरम करके बाहर निकालने का काम करती है। आपको बता दें कि नमक का पानी ऑस्मोसिस (Osmosis) की प्रक्रिया के जरिए टिश्यू से तरल पदार्थ खींचता है, जिससे सूजन कम होती है। यानी इससे गले की सूजन में भी कमी आती है।

गले के दर्द से छुटकाराः खराब एक्यूआई में गले में दर्द होना एक सामान्य समस्या बन जाती है। वहीं, जब आप नमक वाले गर्म पानी से गरारा करते हैं, तो इसकी वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट भी खुलता है और म्यूकस लूज हो जाता है। इससे गले का दर्द भी कम होने लगता है।

पीएच लेवल में संतुलनः नमक वाले पानी से गरारा करने पर गले में मौजूद एसिड न्यूट्रलाइज होता है। इससे हार्मफुल बैक्टीरिया दूर होते हैं और हेल्दी बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ती है। इससे गले का पीएच लेवल भी संतुलित होता है।

इसे भी पढ़ें - क्या है तोदरी? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानिए इसके 8 असरदार फायदे

निष्कर्ष

अगर आप भी रोजाना मेरी तरह गले की खराश और दर्द से परेशान रहते हैं, तो आप भी चाहें, तो रोजाना नमक वाले गर्म पानी से गरारा कर सकते हैं। यकीन मानें, इससे आपकी गले की खराश और दर्द पूरी तरह गायब हो जाए। यहां तक कि जब आप रोजाना गर्म पानी पिएंगे, तो पाचन क्षमता में सुधार होगा और पेट संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। हां, अगर इस एक नुस्खे की मदद से आपकी गले की खराश खत्म नहीं होती है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं।

अगर आपको मेरा अनुभव पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Disclaimer: ये मेरा निजी अनुभव है। अगर किसी को अस्थमा या सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी है, तो कोई भी नया नुस्खा अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

विटामिन डी की कमी या खराब डाइट, Winter Fatigue का क्या है असली कारण? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 10:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 31, 2025 10:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 31, 2025 10:36 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content