Benefits of Hot Water Gargle Before Sleeping at Night: अक्सर जब सर्दी-जुकाम या गले में खराश होती है तो लोग गरारे करते हैं। ऐसे में गरारे करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन, बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के भी गरारे करना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। जी हां, रात में सोने से पहले अगर आप गर्म पानी के गरारे करते हैं तो इससे आपको काफी फायदे मिल सकते हैं। गरारे करने से न केवल गले में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और अन्य टॉक्सिक पदार्थ कम होते हैं, बल्कि गले की खराश भी कम होती है।
सोने से पहले गरारे करने से गले में होने वाला दर्द और सूजन भी कम होती है। ओरल हाइजीन को मेनटेन करने में भी गर्म पानी के गरारे करना काफी लाभकारी होते हैं। बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के भी गरारे किए जा सकते हैं। यह एक अच्छी आदत है, जिसे अपने डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Raat me Sone se Pehle Garare Karne ke Fayde) -
रात में सोने से पहले गर्म पानी के गरारे करने के फायदे
1. गले की खराश से दिलाए राहत
अगर आपको गले में खराश की समस्या है तो ऐसे में गर्म पानी के गरारे करना सबसे अच्छा और सटीक विकल्प माना जाता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले गर्म पानी (Raat me garm pani peene ke fayde) के गरारे कर सकते हैं। ऐसा करने से गले में मौजुद हानिकारक बैक्टीरिया शांत होते हैं, जिससे गला साफ होता है और दर्द भी कम होता है। दरअसल, गरारे करने से गले की सूजन कम होती है साथ ही म्यूकस यानि बगलग भी ढीला बनता है, जिससे आपका गला बिलकुल साफ रहता है।
2. गले के इंफेक्शन से बचाए
गले में इंफेक्शन होना कई बार सेहत के लिए कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा बन सकता है। गले में इंफेक्शन होने पर कई बार बैक्टीरिया शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। ऐसे में आप गर्म पानी के गरारे कर सकते हैं। इससे गले में मौजूद पैथागन और बैक्टीरिया आसानी से साफ होते हैं और गले में होने वाले इंफेक्शन का खतरा भी काफी कम होता है।
3. बलगम साफ करने में मददगार
अगर आप रात में सोने से पहले गर्म पानी के गरारे करते हैं तो इससे गले में जमा बलगम आसानी से साफ होता है। गर्म पानी की बूंदें आपके गले में पहुंचकर गाढ़े और मोटे बलगम को पिघलाने में मदद करती हैं। गर्म पानी के गरारे करने से गले का बलगम ढीला होता है और आसानी से पिघलकर साफ भी होता है। इससे आपका गला पूरी तरह से साफ रहता है।
4. ओरल हाइजीन को रखे मेनटेन
स्वस्थ रहने के लिए ओरल हाइजीन को मेनटेन रखना भी काफी लाभकारी होता है। अगर आप ओरल हाइजीन को मेनटेन रखते हैं तो इससे मुंह, लगे और दांतों से जुड़ी समस्याएं How to Keep Teeth Healthy) नहीं होती हैं। इसके लिए आप रात में खाना खाने के बाद गर्म पानी के गरारे भी कर सकते हैं। गरारे करने से मुंह में फंसे खाने के छोटे-छोटे कण साफ होते हैं साथ ही गले में मौजूद बैक्टीरिया का भी सफाया होता है। गरारे करने से मुंह से आने वाली बदबू भी काफी कम होती है।
इसे भी पढ़ें - इन 6 तरह के पानी के गरारे करने से गले की हर समस्या होती है दूर, जानें रोज गरारा करने के 11 फायदे
5. नींद में लाभकारी
रात में गर्म पानी के गरारे करके सोने से रात में नींद भी अच्छी आती है। रात में गर्म पानी के गरारे करने से तनाव और स्ट्रेस कम होता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इसलिए अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है या नींद पूरी नहीं होती है तो ऐसे में रात में गर्म पानी के गरारे कर सकत हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो।
FAQ
रात में सोते समय गर्म पानी पीने से क्या होता है?
रात में गर्म पानी पीने से गले को आराम मिलता है साथ ही आपके गले में होने वाली खराश और सूजन की समस्या भी काफी कम होती है। इससे आपको रात में नींद अच्छी आती है।गुनगुने पानी से कुल्ला करने से क्या होता है?
गुनगुने पानी से कुल्ला करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। इससे आपके गले में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया होता है और गला साफ रहता है।क्या गर्म पानी पीने से पेशाब ज्यादा आता है?
गर्म पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से कई बार थोड़ा ज्यादा या जल्दी-जल्दी पेशाब भी आ सकता है।