How Do You Get Rid of a Toothache Quickly: शरीर के अन्य अंगों की तरह डेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। हम अक्सर अपने शरीर की अन्य समस्याओं पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अपनी डेंटल हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं। हमारी यही गलती दांतों से जुड़ी बीमारियों का कारण बनने लगती हैं। इसके कारण दांतों में दर्द, दांतों में कीड़ा लगना या मसूड़े फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको दो दिन से ज्यादा कोई भी परेशानी होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। क्योंकि यह प्राकृतिक होने के साथ असरदार भी होते हैं। इन नुस्खों के बारे में जानकारी देते हुए नेचरोपैथी एक्सपर्ट डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें इन नुस्खों के बारे में।
दांतों की समस्याओं के लिए अपनाएं ए नुस्खे- Home Remedies To Get Relief From Dental Problems
दांतों में दर्द- Home Remedy For Tooth Pain
दांतों में दर्द कीड़ा लगने की वजह दांतों में दर्द हो सकता है। कई बार कुछ हार्ड खाने और दांतों में सूजन से भी दर्द होने लगता है। ऐसे में दिनभर बैठना भी मुश्किल हो सकता है। दर्द से राहत पाने के लिए आप लौंग और पुदिने के तेल का नुस्खा अपना सकते हैं। इस नुस्खे के लिए आपको आधा चम्मच मिंट ऑयल में पीसा हुआ लौंग का पाउडर मिलाना है। इस पेस्ट को मिलाकर कॉटन के कपड़े की मदद से प्रभावित जगह लगाएं। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। दिन में 2-3 बार यह नुस्खा अपनाने से आपकी समस्या भी खत्म हो जाएगी।
दांतों में पीलापन- Home Remedy For Yellow Teeth
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप चारकोल और नींबू इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच चारकोल पाउडर में नींबू का रस मिलाना है। इसे ब्रश की मदद से दांतों पर मसाज करें और कुछ देर बाद धो लें। रोज दो बार यह नुस्खा अपनाने से दांतों का पीलापन दूर होने लगेगा। इससे दांतों में चमक भी आएगी।
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Keep Teeth Healthy
- सुबह ब्रश करने के बाद रात में भी ब्रश करके सोएं। इससे दांतों में कीड़ा लगने की समस्या नहीं होगी।
- जब भी आप कुछ खाएं, तो खाने के बाद मुंह में पानी भरकर कुल्ला जरूर करें। इससे मुंह में बदबू आने की समस्या से राहत मिलेगी।
- कुछ भी मीठा खाने के बाद दांतों को साफ जरूर करें। इससे आपको केविटी नहीं होगी।
- साल में कम से कम दो बार अपने दांतों की जांच जरूर कराएं। इससे आपको दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होगा।
- अपनी डाइट में एसिडिटी और मीठी चीजें कम एड करें। क्योंकि ये चीजें आपकी दांतों को बहुत ज्यादा नुकसान करती हैं।
- अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो अपने पास सौंफ और मिश्री का मिश्रण हमेशा रखें। क्योंकि यह आपके लिए नेचुरल फ्रेशनर की तरह काम करता है।
अगर इसके बावजूद आपकी समस्या बनी रहती हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आपको सही इलाज मिलेगा। अगर किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही ये नुस्खे अपनाएं।
View this post on Instagram