Expert

क्‍या अंगूर खाने से दांतों में कैव‍िटी होती है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Grapes Bad For Teeth: अंगूर में एसिडि‍क और नेचुरल शुगर युक्‍त फल है। अंगूर के एस‍िड‍िक नेचर के कारण उसे दांतों की सेहत के ल‍िए खराब माना जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या अंगूर खाने से दांतों में कैव‍िटी होती है? जानें एक्‍सपर्ट की राय


Does Eating Grapes Cause Tooth Cavities: अंगूर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंगूर में व‍िटाम‍िन-सी, के, पोटैश‍ियम, फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, फ्लेवोनॉइड्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। लेक‍िन ऐसा माना जाता है क‍ि दांतों के ल‍िए अंगूर सेहतमंद नहीं होते। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि अंगूर एस‍िड‍िक नेचर के होते हैं। ऐसे कई प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं, ज‍िनका सेवन दांतों के ल‍िए हान‍िकारक माना जाता है। उदाहरण के ल‍िए मीठी चीजें, दांतों के ल‍िए हान‍िकारक हो सकती हैं। इनमें उच्‍च मात्रा में चीनी होती है, जो दांतों पर बैक्‍टीर‍िया के पनपने के कारण बनती हैं। च‍िपच‍िपी चीजें, जैसे टॉफी, पॉपकार्न भी दांतों की सतह पर च‍िपक जाते हैं और दांतों की सफाई को मुश्‍क‍िल बना सकते हैं। ब्रेड, पास्‍ता, च‍िप्‍स जैसे खाद्य पदार्थों में कार्ब्स की भरपूर मात्रा होती है, यह दांतों में कैव‍िटी के खतरे को बढ़ा सकते हैं। खट्टी चीजों का ज्‍यादा सेवन भी दांतों को खराब कर सकता है। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि क्‍या वाकई अंगूर खाने से दांत खराब होते हैं? (Do Grapes Cause Cavities)। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।           

क्‍या अंगूर खाने से दांतों में कैव‍िटी होती है?- Can Grapes Cause Cavities

can grapes cause cavity

डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल ने बताया क‍ि ज्‍यादा अंगूर खाने से दांतों में कैव‍िटी हो सकती है। अंगूर में एस‍िड और चीनी की मात्रा ज्‍यादा होती है। दांतों के ल‍िए ज्‍यादा एस‍िड‍िक चीजें और चीनी वाली चीजें, दोनों ही खाना सेहत के ल‍िए हान‍िकारक होता है। अंगूर में मौजूद एस‍िड, दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। ज्‍यादा एस‍िड‍िक चीजें खाने से दांतों में सड़न होने लगती है। अंगूर में नेचुरल म‍िठास होती है, जो दांतों में च‍िपककर बैक्‍टीर‍िया को बढ़ावा देता है, ज‍िससे दांत खराब हो जाते हैं। अन्‍य एस‍िड‍िक फलों के ज्‍यादा सेवन से भी दांतों में कैव‍िटी हो सकती है। जैसे- नींबू, संतरा, अनानास आद‍ि। दांत खराब होने का र‍िस्‍क कम करने के ल‍िए, कुछ भी खाने के बाद कुल्‍ला जरूर करें और मुंह की सफाई पर ध्‍यान दें।

इसे भी पढ़ें- Dental Cavity Prevention: दांतों को कैव‍िटी से कैसे बचाएं? एक्‍सपर्ट से जानें 5 तरीके

एस‍िड‍िक चीजें खाने से दांतों को होने वाले नुकसान- Side Effects of Acidic Foods For Teeth 

एसिडिक चीजें दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। एस‍िड‍िक पदार्थों का सेवन करते समय दांतों के इनेमल पर बुरा असर पड़ता है, जिससे दांतों की विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं-

  • एसिडिक चीजें में नींबू, संतरे, अंगूर, अनानास और ग्रेपफ्रूट शामिल हैं। इन खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक एस‍िड होते हैं जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकते हैं। इनेमल दांतों की बाहरी परत है जो दांतों को सड़न और अन्य समस्याओं से बचाती है।
  • जब यह परत अम्लीय या एस‍िड‍िक तत्वों के संपर्क में आती है, तो यह धीरे-धीरे घिस जाती है, जिससे दांत ज्‍यादा सेंस‍िट‍िव हो सकते हैं और सड़न की संभावना बढ़ जाती है।
  • जब इनेमल कमजोर हो जाता है, तो दांतों का आंतरिक हिस्सा, जिसे डेंटिन कहा जाता है, खुल सकता है। यह दांतों में दर्द और सेंसि‍ट‍िव‍िटी का कारण बन सकता है, खासकर गर्म, ठंडा या मीठा खाने पर।
  • एस‍िड‍िक चीजों के साथ मीठी चीजें भी दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं। अंगूर जैसे फलों में नेचुरल शुगर होती है। शुगर बैक्‍टीर‍िया के लिए भोजन का काम करती है। बैक्टीरिया शुगर को तोड़कर अम्ल का निर्माण करते हैं, जो दांतों के इनेमल को और भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  • इस प्रक्रिया को डेंटल कैविटी कहा जाता है, जिसमें दांतों में छोटे-छोटे छेद बन जाते हैं जो समय के साथ बड़े हो सकते हैं और दांतों की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है वीगन डाइट, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version