Doctor Verified

क्या ज्यादा चाय पीने से कैविटी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

भारत में करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्मागरम चाय से करते हैं। ऐसे में आज जानते हैं कि क्या चाय पीने से दांतों पर कैविटी की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा चाय पीने से कैविटी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Does Drinking Tea Cause Cavities In Hindi: भारत के अलावा अन्य देशों में भी चाय के करोड़ों दीवाने मौजूद हैं। यही वजह है कि सदियों से आज भी लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करना पसंद करते हैं। चाय की पीने की आदत बचपन से लगती है और लोगों को बुढ़ापे तक चाय पीना पसंद होते है। कहीं किसी के घर मेहमान बन जाते हैं तो आपका स्वागत चाय के साथ किया जाता है। ऐसे में काम से ब्रेक लेने या दोस्तों के साथ किसी बात पर चर्चा करते हुए आप चाय पीना नहीं भूलते हैं। लेकिन, कुछ लोग कहते हैं कि चाय पीने से दांतों पर बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि ज्यादा चाय पीना कैविटी की वजह भी बन सकता है। इस लेख में नोएड़ा के डेंटल केयर क्लीनिक के सीनियर कंसल्टेंट डेंटिस्ट डॉ. शुभम कुमार से जानते हैं कि क्या चाय पीने से कैविटी की समस्या हो सकती है?

कैविटी क्या होती है? - What is Cavity In Hindi

कैविटी, जिसे दांतों में सड़न (Tooth Decay) भी कहा जाता है, तब होती है जब दांतों की ऊपरी सतह (एनामेल) नष्ट होने लगती है। इसका मुख्य कारण बैक्टीरिया, एसिडिक भोजन, और दांतों की सफाई में कमी होती है। कैविटी बढ़ने पर दांतों में दर्द, संवेदनशीलता और दांतो में सड़न जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

क्या चाय कैविटी का कारण बन सकती है? - Does Drinking Tea Cause Cavities In Hindi

चाय में मौजूद टैनिक एसिड

चाय में टैनिक एसिड (Tannic Acid) पाया जाता है, जो दांतों की ऊपरी परत को कमजोर कर सकता है। यदि लगातार अधिक मात्रा में चाय पी जाए, खासकर मीठी चाय, तो इससे दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है और कैविटी बनने की संभावना बढ़ सकती है।

does-drinking-tea-causes-cavities-in

चीनी का प्रभाव

अगर आप अपनी चाय में ज्यादा चीनी डालते हैं, तो इससे मुंह में बैक्टीरिया का ग्रोथ बढ़ सकती है। यह बैक्टीरिया चीनी को एसिड में बदलकर दांतों के इनेमल को कमजोर करता है, जिससे कैविटी हो सकती है।

दूध वाली चाय

दूध वाली चाय में लैक्टोज (Lactose) होता है, जो प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। अगर सही ढंग से ब्रश न किया जाए, तो यह दांतों पर चिपक सकता है और बैक्टीरिया के लिए पनपने की संभावना बढ़ सकती है।

ओरल हाइजीन को मैंटेन न करना

यदि आप चाय पीने के बाद अपने दांतों को ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो बैक्टीरिया और प्लाक (Plaque) जमा होने लगते हैं, जिससे कैविटी की संभावना बढ़ जाती है।

चाय से दातों को कैसे बचाएं? - How To Prevent Teeth From Tea in Hindi

  • चाय में चीनी कम मात्रा में डालकर पिएं। इसके अलावा आप हर्बल टी बेहतर पी सकते हैं।
  • चाय पीने के बाद ब्रश करें या माउथवॉश का उपयोग करें।
  • चाय की जगह पर दूध पिएं। इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है।
  • दांतों का नियमित चेकअप कराएं। हर छह महीने में दांतों की जांच अवश्य कराएं।

इसे भी पढ़ें: कैविटी के कारण दांत दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

यदि आप चीनी वाली चाय अधिक मात्रा में पीते हैं और अपने दांतों की उचित देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे कैविटी हो सकती है। लेकिन यदि आप उचित ओरल हाइजीन बनाए रखते हैं और बिना चीनी वाली चाय पीते हैं, तो चाय से कैविटी होने की संभावना कम हो जाती है।

Read Next

सेहत के लिए नुकसानदायक है धूप और अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं, जानें इसके बारे में

Disclaimer