
Why Do Eating Sweets Sause Cavities: खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण ही दांतों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं होती हैं। भोजन करने के बाद मुंह और दांतों की सही ढंग से सफाई न करने के कारण दांतों में कीड़े लग जाते हैं और धीरे-धीरे दांतों को जड़ से खत्म कर देते हैं। दरअसल, मुंह शरीर का वह अंग है जो किसी भी तरह के इन्फेक्शन से सबसे पहले जूझता है। आप जो भी खाते या पीते हैं उसका सबसे मुंह से ही संपर्क होता है। खराब हाइजीन, असंतुलित खानपान और मुंह से जुड़ी बीमारियों के कारण आप ओरल इन्फेक्शन की समस्या का शिकार हो सकते हैं। मीठा खाने के बाद दांतों की सही सफाई न करने से कीड़े लगने की समस्या होती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर मीठा खाने से दांतों में कीड़े क्यों लग जाते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
मीठा खाने के बाद दांतों में कीड़े क्यों लगते हैं?- Why Do Eating Sweets Sause Cavities in Hindi
मीठा खाने के बाद दांतों की समस्याएं बढ़ने का खतरा तब रहता है, जब आप दांतों की सही ढंग से साफ-सफाई नहीं करते हैं। मीठा खाने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है और इसकी वजह से परत घिस जाती है और फिर दांतों से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "जब हम मीठी चीजें खाते हैं, तो उसके कुछ कण दांतों के बीच फंस जाते हैं। इसकी वजह से बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं और इससे एसिड बनता है, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी वजह से इनेमल कमजोर हो जाता है और फिर कीड़े लगने शुरू होते हैं।" धीरे-धीरे यह समस्या बढ़ने लगती है और दांतों को जड़ से नुकसान पहुंचता है।

इसे भी पढ़ें: ओरल इन्फेक्शन क्यों होता है? जानें कारण और बचाव के उपाय
इसीलिए कहा जाता है कि मीठा खाने के बाद दांतों की सही ढंग से सफाई जरूर करनी चाहिए। ओरल हेल्थ का सही तरीके से ध्यान नहीं रखने पर मुहं और दांत के अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। मुहं से दुर्गंध और दांतों की उचित साफ सफाई न होने की वजह से कई बार तो समाज में लोगों को शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए सही ढंग से दांत और मुंह की सफाई जरूर करनी चाहिए।
मीठा खाने के बाद कैसे रखें दांतों का ध्यान?
मीठा खाने के बाद कैविटी यानी कीड़ा लगने की समस्या से बचने और दांतों को हेल्दी रखने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए मीठा खाने के बाद दांतों को साफ करने के लिए पानी से कुल्ला करें। दांतों के बीच फंसे कणों को निकालने के लिए अप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा संतुलित मात्रा में ही मीठे का सेवन करें। आप दांतों को साफ रखने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांतों पर एसिड और बैक्टीरिया के असर को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: दांत, मसूड़ों और मुंह की सफाई और अच्छी सेहत के लिए आजमाएं ये 7 आयुर्वेदिक नुस्खे
दांतों को कम से कम दो मिनट तक अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए। अपने मुंह के हर कोने को कवर करने के लिए छोटे और कोमल स्ट्रोक का उपयोग करें। अपने दांतों की दरारों को विशेष रूप से साफ करें और ठीक से साफ करने के लिए ब्रश या दातून को सही से घुमाएं। नीम, बबूल आदि की दातून का इस्तेमाल दांतों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version